Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»दो राज्यों की वोटर लिस्ट में नाम होने के मामले में प्रशांत किशोर काे निर्वाची पदाधिकारी ने भेजा नाेटिस
    Jharkhand Top News

    दो राज्यों की वोटर लिस्ट में नाम होने के मामले में प्रशांत किशोर काे निर्वाची पदाधिकारी ने भेजा नाेटिस

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को एक से अधिक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के मामले में नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस निर्वाची पदाधिकारी, 209-करगहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सह-भूमि सुधार उप समाहर्ता, सासाराम द्वारा जारी किया गया है।

    मंगलवार यानि 28/10/2025 को जारी की गयी नोटिस में कहा गया है कि दैनिक समाचार पत्र ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ (कोलकाता-पटना संस्करण, दिनांक 28.10.2025) में प्रकाशित खबर के अनुसार, प्रशांत किशोर का नाम बिहार राज्य की निर्वाचक सूची के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में भी दर्ज है।

    निर्वाची पदाधिकारी ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि प्रकाशित खबर के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर निर्वाचन क्षेत्र संत हेलेन स्कूल, बैरोनीशहर के मतदान केंद्र में उनका नाम दर्ज है। वहीं, बिहार में उनका नाम 209-करगहर विधान निर्वाचन क्षेत्र के भाग संख्या-367 (मध्य विद्यालय, कोनार, उ० भाग) क्र०सं०-621 में मतदाता पहचान संख्या IJJ123718 के साथ दर्ज है।

    नोटिस में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-17 का उल्लेख किया गया है, जिसके अनुसार एक व्यक्ति का नाम एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक रजिस्ट्री में पंजीकृत नहीं किया जा सकता। इस उल्लंघन की स्थिति में, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की धारा-31 के तहत एक वर्ष का कारावास या जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।

    सात दिनों के अंदर अपना पक्ष रखने का निर्देश
    निर्वाची पदाधिकारी ने प्रशांत किशोर को निर्देश दिया है कि वह एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में अपने नाम की प्रविष्टि के संबंध में सात दिनों के अंदर अपना पक्ष रखें और स्थिति को सुनिश्चित करें। यह नोटिस बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जन सुराज पार्टी के एक प्रमुख चेहरे के लिए एक बड़ी कानूनी और राजनीतिक चुनौती पेश करता है।

    पार्टी प्रवक्ता ने दी सफाई
    जनसुराज के प्रवक्ता विनोद तिवारी ने सफाई देते हुए कहा है कि प्रशांत किशोर का नाम केवल बिहार के रोहतास जिले के पैतृक गांव कोनार में है। बंगाल वाले वोटर कार्ड को उन्होंने पहले ही रद्द करवा दिया है और इसकी रिसीविंग चुनाव आयोग से ले ली थी। चुनाव आयोग की गलती से भ्रम फैलाया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार विधानसभा चुनाव: महागठबंधन ने जारी किया घोषणापत्र
    Next Article सरकारी नौकरी के नाम पर जनता को गुमराह कर रहा महागठबंधन: सम्राट चौधरी
    shivam kumar

      Related Posts

      विपक्षी दल भारत को धर्मशाला बनाना चाहते हैं : गिरिराज सिंह

      October 28, 2025

      अवैध खनन सिंडिकेट के दबाव में नो इंट्री लागू नहीं कर रही सरकार: बाबूलाल मरांडी

      October 28, 2025

      सरकारी नौकरी के नाम पर जनता को गुमराह कर रहा महागठबंधन: सम्राट चौधरी

      October 28, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • भूकंप से हिला तुर्किये, बालिकेसिर प्रांत में सबसे अधिक तबाही, 6.1 मापी गई तीव्रता
      • नेपालः भारी बर्फबारी के चलते मुक्तिनाथ क्षेत्र में हजारों पर्यटक फंसे, ज्यादातर भारतीय
      • इजरायली सेना ने तीन फिलिस्तीनी आतंकियों को मार गिराया
      • ताइवान के राष्ट्रपति ने कहा, इज़राइल उसकी रक्षा का ‘मॉडल’ है
      • ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का कलेक्शन गिरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version