Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»सरकारी नौकरी के नाम पर जनता को गुमराह कर रहा महागठबंधन: सम्राट चौधरी
    राजनीति

    सरकारी नौकरी के नाम पर जनता को गुमराह कर रहा महागठबंधन: सम्राट चौधरी

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 28, 2025Updated:October 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को तेजस्वी यादव पर तंज कहते हुए कहा कि रफ्तार पकड़ चुका है बिहार, विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है राज्य। 2 करोड़ 70 लाख नौकरियों का वादा झूठा, विपक्ष बताये कहां से लाएंगे 12 लाख करोड़ । लालू प्रसाद यादव ने 15 साल तक बिहार को भ्रष्टाचार और घोटालों में उलझाए रखा। एनडीए सरकार ने दी 12 लाख लोगों को नौकरी, 38 लाख को रोजगार ।

    बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला और कहा है कि जिनके माता-पिता ने मुख्यमंत्री रहते हुए बिहार में एक लाख लोगों को भी सरकारी नौकरी नहीं दी, वही आज दो करोड़ 70 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का सपना दिखा रहे हैं। ऐसे बड़बोलापन के लिए बिहार में एक कहावत प्रचलित है -” बाप ना मारे मेढ़की , बेटा तीरंदाज।”

    उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि बिहार का कुल बजट 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये का है, जिसमें से 85 हजार करोड़ रुपये 22 लाख सरकारी कर्मचारियों के वेतन में खर्च होते हैं। यदि दो करोड़ 70 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जाए, तो लगभग 12 लाख करोड़ रुपये वेतन पर खर्च होंगे — जो बिहार के मौजूदा बजट से चार गुना अधिक है। यह दावा पूरी तरह अव्यावहारिक और जनता को गुमराह करने वाला है।

    उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता बिहार की जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है। बिहार की जनता 200 से अधिक सीटों पर एनडीए को विजयी बनाकर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी।

    उपमुख्यमंत्री ने एकमा विधानसभा क्षेत्र से जदयू के धुमल सिंह, गोरेयाकाठी से भाजपा के देवेश कांत सिंह और अरवल से भाजपा के मनोज शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पिछले पांच सालों में 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और 38 लाख लोगों को रोजगार देने का काम किया है।

    उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से अगले कार्यकाल में एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार प्रदान करने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं ने दशकों तक बिहार को पिछड़ेपन के गड्ढे में झोंक दिया। कांग्रेस ने 40 साल और लालू प्रसाद यादव ने 15 साल तक राज्य को भ्रष्टाचार और घोटालों में उलझाए रखा। जब उन्हें विकास पर ध्यान देना चाहिए था, तब वे चारा और अलकतरा घोटाले में व्यस्त थे। 2005 से पहले जहां शहरों में सिर्फ चार-पांच घंटे बिजली मिलती थी, वहीं आज गांवों में भी 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति हो रही है। राज्य सरकार 125 यूनिट बिजली मुफ्त में उपलब्ध करा रही है।

    श्री चौधरी ने कहा कि बिहार विकास की तेज रफ्तार पकड़ चुका है और जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने का मन बना लिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो राज्यों की वोटर लिस्ट में नाम होने के मामले में प्रशांत किशोर काे निर्वाची पदाधिकारी ने भेजा नाेटिस
    Next Article चाईबासा में हिंसक घटना के विरोध में कल कोलहान बंद, चंपाई सोरेन ने की घोषणा
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा- शाम को गठबंधन की बैठक, रात्रि भोज में होगा फैसला

      June 7, 2026

      लोधी समाज ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक सरयू राय से लगाई गुहार

      June 7, 2026

      गिरफ्तारी की आशंका के बीच पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, अग्रिम जमानत के लिए दाखिल की याचिका

      June 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की शॉर्ट फिल्म ‘नो मोर वॉर’ को अंतरराष्ट्रीय पहचान, कोलकाता-श्रीलंका फिल्म फेस्टिवल में हुआ चयन
      • टॉप 10 में शामिल सात कंपनियों का मार्केट कैप 1.25 लाख करोड़ से अधिक गिरा
      • घरेलू सर्राफा बाजार में थमा नहीं गिरावट का दौर, सोना और चांदी की घटी चमक
      • मांडर सामूहिक दुष्कर्म मामलाः रात भर चली छापेमारी में आठ गिरफ्तार, प्रेमी के कहने पर हुआ था दुष्कर्म
      • राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा- शाम को गठबंधन की बैठक, रात्रि भोज में होगा फैसला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version