Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गैराज में लगी आग में नौ बाइक सहित लाखों का सामान जलकर राख
    Top Story

    गैराज में लगी आग में नौ बाइक सहित लाखों का सामान जलकर राख

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 29, 2025Updated:October 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिमी सिंहभूम। जिले के गोइलकेरा में मंगलवार की रात एक बाइक गैराज में अचानक लगी भीषण आग ने सबकुछ स्वाहा कर दिया। ग्रिड के पास स्थित पीटर ढाबा के बगल में आमझरन गांव निवासी बाइक मैकेनिक नमन बोदरा की इस गैराज में नौ बाइक, कई नए टायर, मोबिल के कार्टन सहित अन्य पार्ट्स जलकर राख हो गए। आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

    घटना रात करीब सवा नौ बजे की है। पास के होटल में खाना खा रहे लोगों ने गैराज से धुआं उठते देखा तो हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत दुकान मालिक और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। चूंकि गैराज में ज्वलनशील सामग्री बड़ी मात्रा में रखी हुई थी, इसलिए आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया।

    सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार और थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई, लेकिन चक्रधरपुर से दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही पूरी गैराज जलकर खाक हो चुकी थी। आग की तीव्रता को देखते हुए एहतियातन गोइलकेरा बाजार क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई, ताकि शॉर्ट सर्किट से कोई बड़ी घटना न हो।

    गैराज से महज 100 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप होने से प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई थी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पेट्रोल पंप के सभी वॉल्व बंद करा दिए गए। आसपास की दुकानों से लोगों ने अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, जिससे आग के फैलाव को रोका जा सका। देर रात करीब 11 बजे दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी एनसीपी
    Next Article सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत
    shivam kumar

      Related Posts

      सिविल सर्जन का निलंबन नाकाफी, स्वास्थ्य मंत्रालय और सचिवालय जिम्मेदार : सरयू राय

      October 29, 2025

      बच्‍चों को संक्रमित खून चढ़ाने की घटना की जिम्मेवारी लें स्वास्‍थ्‍य मंत्री : वृंदा

      October 29, 2025

      लोअर बाजार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस जब्त, दो ट्रक पकड़े गये

      October 29, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सिविल सर्जन का निलंबन नाकाफी, स्वास्थ्य मंत्रालय और सचिवालय जिम्मेदार : सरयू राय
      • बच्‍चों को संक्रमित खून चढ़ाने की घटना की जिम्मेवारी लें स्वास्‍थ्‍य मंत्री : वृंदा
      • लोअर बाजार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस जब्त, दो ट्रक पकड़े गये
      • बिहार चुनाव 2025: गृहमंत्री अमित शाह का दरभंगा में बड़ा ऐलान- 500 करोड़ की लागत से बनेगा सांस्कृतिक म्यूजियम
      • राष्ट्रपति मुर्मु ने उड़ान भरने के बाद कहा- राफेल ने देश की रक्षा क्षमता पर गर्व बढ़ाया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version