Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»लालू परिवार की पूरी जिंदगी जेल और बेल में गुजरेगी: जेपी नड्डा
    देश

    लालू परिवार की पूरी जिंदगी जेल और बेल में गुजरेगी: जेपी नड्डा

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन स्थित श्रीकृष्ण गौशाला मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। लालू परिवार को बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार बताते हुए कहा लालू प्रसाद का कार्यकाल जंगल राज था। वो मधुबन से एनडीए से भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होने कहा कि डबल इंजन की सरकार राज्य और देश के विकास के लिए काम कर रही है। एक करोड़ नौकरी और अन्य रोजगार के अवसरों को खोला जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिले में मेगा स्किल सेंटर स्थापित किया जाएगा। मां जानकी पथ से मधुबन, सतरघाट, केसरिया, चकिया और मोतिहारी को जोड़ा जाएगा। हरसिद्धि में बननेवाला एलपीजी गैस बाटलिंग प्लांट का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया।

    मुजफ्फरपुर की लीची को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के साथ डेयरी उद्योगों को मदद कर आगे बढ़ा रहे हैं। महिला रोजगार योजना के तहत जीविका दीदियों के खाते में 10 -10 हजार रुपये दिये। कहा कि 14 नवंबर के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आप सभी के बैंक खाते में 2-2 लाख रुपये व्यवसाय के लिए देंगे, ताकि आप आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि बिहार सहित देशभर में राष्ट्रीय मार्ग, एक्सप्रेस-वे, विश्वस्तरीय आधुनिक रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे ,फोर लेन बनाए गए।

    उन्होने लालू प्रसाद यादव के शासनकाल को जंगलराज बताते हुए जमकर प्रहार किया। कहा- शिल्पी गौतम कांड में उनके लोगों का हाथ था। उन सभी को छुड़ाया गया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (आइएएस) की पत्नी चंपा विश्वास, उसकी मां और बहन के साथ राजद के जंगलराज में दुष्कर्म हुआ था।सिवान में चंदा बाबू के तीन बेटों को एसिड में डालकर मार दिया गया। यह सब जंगल राज के नमूने हैं। बिहार का सबसे बड़ा भ्रष्ट परिवार लालू का है। पूरे परिवार की जिंदगी जेल और बेल में गुजरने वाली है।

    राहुल गांधी मोदी का विरोध करते करते देश का विरोध करने लगे हैं। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न खड़ा किया था। राहुल ने सेना का भी अपमान किया। राहुल गांधी विदेश जाते है तो देश के बारे में गलत बोलते हैं। शिवहर सांसद लवली आनंद ने कहा कि नीतिश कुमार के नेतृत्व में बिहार तो नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। शिवहर के पूर्व सांसद रमा देवी ने कहा कि राजद ने आपराधिक प्रवृति वाले लोगों को टिकट दिया है। उन्होंने मधुबन से राजद प्रत्याशी के रिश्तेदार का नाम लेते कहा कि उनके साथ किए गए दुर्व्यवहार को यहां की जनता नहीं भूल सकती।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के ढाका के सांगठनिक जिलाध्यक्ष राजेश सहनी व संचालन आकाश गुप्ता ने किया। चुनावी सभा को संबोधित करने वालों में यूपी के मंत्री नरेन्द्र कश्यप निषाद, जदयू के जिलाध्यक्ष मंजू देवी, गणेश सहनी, शुभम शर्मा, नितिश सर्राफ, लोजपा के चंचल पासवान आदि शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार विधानसभा चुनाव का पहला महासंग्राम: 121 सीटों के लिए कल मतदान, दांव पर कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा
    Next Article बिहार में 25 साल बाद बंपर वोटिंग, शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत 60 के पार
    shivam kumar

      Related Posts

      पश्चिम बंगाल में पहली भाजपा सरकार का गठन, शुभेंदु अधिकारी संग पांच मंत्रियों ने ली शपथ

      May 9, 2026

      इतिहास के पन्नों में 10 मईः जिन्होंने देश की खुफिया ताकत को दिया आकार

      May 9, 2026

      सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कोलकाता में विधायक दल के नेता चुने गए

      May 8, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पश्चिम बंगाल में पहली भाजपा सरकार का गठन, शुभेंदु अधिकारी संग पांच मंत्रियों ने ली शपथ
      • इतिहास के पन्नों में 10 मईः जिन्होंने देश की खुफिया ताकत को दिया आकार
      • पाकुड़ में सियारों ने ढाई माह की बच्ची को नोचकर खाया, दूसरी बच्ची गंभीर घायल
      • हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बस की छत पर बैठे चार बाराती झुलसे
      • सड़क हादसे में पांच की मौत, चार गंभीर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version