Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के लिए मतदान शुरू, उपचुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को
    देश

    दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के लिए मतदान शुरू, उपचुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों के उप चुनाव के लिए रविवार सुबह साढ़े 7 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम साढ़े 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान 6.98 लाख मतदाता 580 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर 51 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत तय करेंगे। इनमें 26 महिला उम्मीदवार हैं। वोटों की गिनती बुधवार 3 दिसंबर को होगी।

    मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह तकनीक-आधारित, सुलभ और निर्बाध बनाने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मियों और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। प्रत्येक वार्ड में एक मॉडल मतदान केंद्र और एक पिंक बूथ (महिला संचालित बूथ) स्थापित किया गया है।

    एमसीडी के कई पार्षदों ने इसी वर्ष फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाई थी और इनमें से कुछ पार्षद विधायक बन गए। चुनावी जीत के बाद उन्होंने नगर निगम के पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्षदों के इस्तीफा देने से खाली हुए वार्डों के लिए उप चुनाव हो रहे हैं।इन सीटों पर मुख्य रूप से भाजपा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर है।

    जिन वार्डों में उप चुनाव हो रहे हैं उनमें मुंडका, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-बी, दिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिणपुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर शामिल हैं। इनमें से 9 वार्डों में भाजपा और 3 वार्डों में आम आदमी पार्टी के पार्षद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबनहरदी कोल परियोजना की भूमि पर लगा पीवीयूएनएल का बोर्ड
    Next Article पश्चिम बंगाल आरक्षी परीक्षा फर्जीवाड़ा गिरोह का धनबाद पुलिस ने भंडाफोड़ किया, 22 आरोपित गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      शिक्षा केवल आजीविका नहीं, समाज और राष्ट्र सेवा का माध्यम: राष्ट्रपति

      January 15, 2026

      इडी मामले में ममता बनर्जी को हाइकोर्ट की फटकार, बीजेपी का तीखा हमला

      January 14, 2026

      छत्तीसगढ़ के सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

      January 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जेपीएससी-2 नियुक्ति घोटाला: ईडी ने दर्ज की ईसीआईआर, 60 लोग बनाए गए आरोपी
      • चर्च रोड से कर्बला चौक तक चला नगर निगम का बुलडोजर
      • शिक्षा केवल आजीविका नहीं, समाज और राष्ट्र सेवा का माध्यम: राष्ट्रपति
      • ED कार्यालय में मारपीट का मामला गरमाया, रांची पुलिस पहुंची इडी ऑफिस, CISF ने की घेराबंदी
      • दिनदहाड़े चाय दुकान पर गोलियां, पूर्व मुखिया समेत दो घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version