Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आजादनगर में प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
    Top Story

    आजादनगर में प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 9, 2025Updated:December 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। जिले में पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आजादनगर थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस छापेमारी में कुल 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया, जिसके बाद दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    जानकारी के अनुसार, आजादनगर थाने की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मुर्दा मैदान क्षेत्र में प्रतिबंधित कफ सिरप की खरीद-बिक्री चल रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली गई।

    तलाशी में उसके पास से 27 बोतल यानी लगभग 2700 मिलीलीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान आजादनगर चेपापुल निवासी इमरान खान उर्फ विक्की (25) के रूप में की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने कफ सिरप की अवैध सप्लाई में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने एक नाबालिग को भी इस नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में निरुद्ध किया है।

    पटमदा डीएसपी ने बताया कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार समाज के लिए गम्भीर खतरा है और ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। डीएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी और सेवन दोनों ही कानूनन दंडनीय अपराध हैं, और पुलिस भविष्य में भी इसी तरह के अभियानों को तेज करेगी।

    पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इमरान खान इस अवैध कारोबार में कब से सक्रिय था और उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। बरामद कफ सिरप की सप्लाई चैन की जांच भी जारी है।

    Azadnagar police action Banned cough syrup smuggling East Singhbhum raid. Imran Khan arrested narcotics recovered आजादनगर पुलिस कार्रवाई इमरान खान गिरफ्तारी नशीले पदार्थ बरामद पूर्वी सिंहभूम छापेमारी प्रतिबंधित कफ सिरप तस्करी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में रहस्यमयी संक्रमण से 10 काले हिरणों की मौत, जांच रिपोर्ट का इंतजार
    Next Article ट्रैकमैनों की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड विधानसभा सत्र: एमबीबीएस नामांकन में गड़बड़ी पर भड़के बाबूलाल मरांडी, सीबीआई जांच की मांग

      December 9, 2025

      रांची के तीन बस टर्मिनलों का मेगा कायाकल्प, 48.72 करोड़ की लागत से बनेंगे अत्याधुनिक

      December 9, 2025

      पांच सूत्री मांगों पर मेदिनीनगर नगर निगम कर्मियों का भूख हड़ताल, ठप हुआ कामकाज

      December 9, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा जारी
      • ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा से आगामी पीढ़ियों को इसके असली महत्व को समझने में मिलेगी मदद : अमित शाह
      • भारत माता के प्रति समर्पण, त्याग और अदम्य साहस की शाश्वत भावना है वंदेमातरम : राधाकृष्णन
      • इंडिगो संकट के बीच काेलकाता एयरपोर्ट की निदेशक ने लिया हालात का जायजा
      • झारखंड विधानसभा सत्र: एमबीबीएस नामांकन में गड़बड़ी पर भड़के बाबूलाल मरांडी, सीबीआई जांच की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version