Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»ममता का प्रधानमंत्री पर हमला, कहा— भाजपा बंगाल की संस्कृति से पूरी तरह अनजान
    देश

    ममता का प्रधानमंत्री पर हमला, कहा— भाजपा बंगाल की संस्कृति से पूरी तरह अनजान

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 9, 2025Updated:December 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बाेला। उन्होंने लोकसभा में सोमवार को दिए गए भाषण में वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को “बंकिम-दा” कहकर संबोधित करने को “अज्ञानता और अनादर” बताया। मंगलवार को कूचबिहार में आयोजित जनसभा में ममता ने कहा कि यह बंगाल की संस्कृति और इतिहास का अपमान है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि साेमवार काे संसद सत्र के दाैरान प्रधानमंत्री ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को ‘बंकिम दा’ कहा। जैसे श्याम-दा या हरी-दा कहा जाता है। बंकिम चंद्र, जिन्होंने देश का राष्ट्रीय गीत लिखा, उनके लिए यह संबोधन किसी भी तरह सम्मानजनक नहीं है। देश की जनता के सामने सिर झुकाना भी कम पड़ेगा। यह संस्कृति और इतिहास पर चोट है।

    ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार बंगाल की बौद्धिक और सांस्कृतिक धरोहर को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इन्होंने कहा कि राजा राममोहन रॉय देशभक्त नहीं थे। खुदीराम बोस को आतंकवादी बताया। विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रवैया दिखाता है कि भाजपा बंगाल की संस्कृति से “पूरी तरह अनजान और दूर” है।

    यह विवाद सोमवार को उस समय शुरू हुआ जब तृणमूल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के भाषण का वीडियो हिस्सा एक्स पर साझा कर पीएम को “संस्कृति से अनभिज्ञ” बताया। पोस्ट में लिखा गया कि बंगाल ऐसे महान व्यक्तित्वों के नाम के साथ सहज रूप से ‘दा’ नहीं जोड़ता। सांसद सौगत राय ने भी संसद में हस्तक्षेप कर कहा कि उचित संबोधन “बाबू” है, “दा” नहीं।

    तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं ने इस टिप्पणी को “अपमानजनक” बताया। पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि यह संबोधन बंगाल के एक पूजनीय साहित्यकार का अनादर है और भाजपा की मूल समस्या है कि वह “साधारण समझ” भी नहीं रखती।

    जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र पर धन रोकने का आरोप दोहराया। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से 100 दिन काम योजना का पैसा जारी नहीं किया गया है, आवास योजना और ग्रामीण सड़कों के धन पर भी रोक है। ममता ने कहा कि 2011 से अब तक बंगाल ने 100 दिन काम योजना में कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। क्या अच्छा काम करना अपराध है?

    उन्होंने कहा कि जब तृणमूल कांग्रेस के सांसद दिल्ली जाकर धन जारी करने की मांग करते हैं, तब उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपांच सूत्री मांगों पर मेदिनीनगर नगर निगम कर्मियों का भूख हड़ताल, ठप हुआ कामकाज
    Next Article एसआईआर के विरोध में नहीं, लेकिन समय-सीमा बढ़नी चाहिये : मायावती
    shivam kumar

      Related Posts

      रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो अगले ही पल जाएगा मंत्री पद : मुख्यमंत्री विजय

      July 16, 2026

      अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की मंगल आरती में शामिल हुए अमित शाह, परिवार सहित किए दर्शन

      July 16, 2026

      कैबिनेट : चिप उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी

      July 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version