Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सिडनी आतंकी हमले पर पीएम मोदी की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा– आतंकवाद बर्दाश्त नहीं
    देश

    सिडनी आतंकी हमले पर पीएम मोदी की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा– आतंकवाद बर्दाश्त नहीं

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर हुए भीषण आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस हमले में अब तक कम से कम 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह हमला यहूदी समुदाय के पवित्र त्योहार हनुक्का के पहले दिन उस समय किया गया, जब लोग जश्न मना रहे थे।

    प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत इस अमानवीय आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने लिखा कि बॉन्डी बीच पर जश्न मना रहे निर्दोष लोगों को निशाना बनाकर किया गया यह हमला मानवता पर सीधा प्रहार है। पीएम मोदी ने भारत की जनता की ओर से मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में यह भी स्पष्ट किया कि दुख की इस घड़ी में भारत, ऑस्ट्रेलिया और वहां के नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने दोहराया कि भारत आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर चलता है और आतंकवाद के हर रूप, हर स्वरूप और हर अभिव्यक्ति के खिलाफ वैश्विक लड़ाई का समर्थन करता है।

    इस हमले पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हनुक्का त्योहार के दौरान बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले की भारत कड़ी निंदा करता है। जयशंकर ने कहा कि भारत की संवेदनाएं पीड़ितों, उनके परिवारों और ऑस्ट्रेलिया की जनता के साथ हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे कृत्य किसी भी सभ्य समाज के लिए अस्वीकार्य हैं।

    गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के इस लोकप्रिय समुद्री तट पर हुए हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय लगातार इस घटना की निंदा कर रहा है और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दे रहा है। भारत ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि वह वैश्विक शांति, सुरक्षा और आतंकवाद के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है।

    Australia Bondi Beach Hanukkah attack India on terrorism PM Narendra Modi statement Sydney terror attack आतंकवाद पर भारत ऑस्ट्रेलिया बॉन्डी बीच पीएम नरेंद्र मोदी बयान सिडनी आतंकी हमला हनुक्का हमला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएंबुलेंस चालकों की मनमानी और शोषण पर विधायक की कड़ी चेतावनी
    Next Article ग्लोबल बाजारों में बिकवाली का दबाव, अमेरिकी से एशियाई बाजार तक कमजोरी
    shivam kumar

      Related Posts

      बंगाल और झारखंड में जनसांख्यिकीय बदलाव के मुद्दे पर गृह मंत्री से मिले भाजपा सांसद

      December 15, 2025

      राष्ट्रपति ने राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ

      December 15, 2025

      एक समय आएगा, जब कांग्रेस के लोग उस समय को कोसेंगे, जब राहुल गांधी पार्टी के नेता थे : शेखावत

      December 14, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • रिम्स अवैध निर्माण: बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, ‘जिम्मेवार अफसरों को तुरंत करें निलंबित’
      • बंगाल और झारखंड में जनसांख्यिकीय बदलाव के मुद्दे पर गृह मंत्री से मिले भाजपा सांसद
      • राष्ट्रपति ने राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ
      • रील बनाने के चक्कर में गई जान, गंगा से युवक का शव बरामद
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान, 10वें दिन भी रिकॉर्डतोड़ कमाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version