Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 18, 2025Updated:December 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान भी गिरावट जारी रही। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली तेजी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार ने पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणामों के साथ कारोबार का अंत किया। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

    एआई सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव जारी रहने की वजह से अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान भी गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स ऊपरी स्तर से 500 अंक टूट कर 250 अंक की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 1.16 प्रतिशत गिर कर 6,721.43 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 416.99 अंक यानी 1.80 प्रतिशत लुढ़क कर 22,694.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.07 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ 47,921.43 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.92 प्रतिशत की मजबूती के साथ 9,774.32 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,086.05 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 116.28 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,960.59 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर गिरावट का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजार में इकलौता शंघाई कंपोजिट इंडेक्स फिलहाल 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,876.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,852 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,564.15 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स में आज जोरदार गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल ये सूचकांक 1.81 प्रतिशत टूट कर 3,982.99 अंक के स्तर तक गिर गया है।

    इसी तरह निक्केई इंडेक्स 605.28 अंक यानी 1.22 प्रतिशत फिसल कर 48,907 अंक के स्तर तक आ गया है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 165.98 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 27,359.19 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 114.78 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,354 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.12 प्रतिशत लुढ़क कर 1,255.36 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.05 प्रतिशत टूट कर 8,672.68 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंदुआडीह गैस रिसाव मामले में जल्द ही काबू पा लिया जायेगा: राज सिन्हा
    Next Article इतिहास के पन्नों में 19 दिसंबर : काकोरी कांड के अमर शहीदों का बलिदान दिवस
    shivam kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तहलका: वर्ल्डवाइड 700 करोड़ के पार, रणवीर-अक्षय की जोड़ी ने रचा इतिहास

      December 19, 2025

      सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

      December 19, 2025

      Stanbik Agro IPO Listing: लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों की मौज, 6% प्रीमियम के बाद लगा अपर सर्किट

      December 19, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • Test post title
      • Test post title
      • Test post title
      • लातेहार में PLFI इनामी एरिया कमांडर आलोक यादव ने किया आत्मसमर्पण, 35 मामलों में था वांछित
      • नागपुर में भीषण हादसा: सोलर प्लांट में पानी का टैंक फटने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version