Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपालः रवि-बालेन के बीच 7 बिंदु समझौता, रवि पार्टी अध्यक्ष, बालेन अगले प्रधानमंत्री के उम्मीदवार
    दुनिया

    नेपालः रवि-बालेन के बीच 7 बिंदु समझौता, रवि पार्टी अध्यक्ष, बालेन अगले प्रधानमंत्री के उम्मीदवार

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 28, 2025Updated:December 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) और काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन शाह के बीच रविवार सुबह एकता को लेकर समझौता हुआ है। कुछ देर पहले दोनों पक्षों के बीच 7-बिंदुओं वाला समझौता पत्र तैयार किया गया।

    समझौते के अनुसार, रवि लामिछाने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का नेतृत्व करेंगे, जबकि बालेन शाह को आगामी प्रधानमंत्री के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। इस समझौता पत्र पर रास्वपा अध्यक्ष रवि लामिछाने और काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन शाह ने हस्ताक्षर किए।

    बालेन शाह के राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार होने के बाद पार्टी का नाम, झंडा और चुनाव चिह्न यथावत रखा गया है। समझौता पत्र में रवि लामिछाने और बालेन शाह दोनों ने अपने-अपने पदों का उल्लेख किए बिना केवल नाम लिखकर हस्ताक्षर किए हैं। यद्यपि दस्तावेज में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का विषय वस्तु दर्ज है, लेकिन उसमें रवि लामिछाने का नाम मात्र उल्लेखित है।

    रवि लामिछाने ने पार्टी सभापति के रूप में हस्ताक्षर नहीं किए हैं और मेयर बालेन शाह ने भी अपने पद का उल्लेख नहीं किया है। समझौते के बाद संभवतः बालेन शाह मेयर पद से इस्तीफा देकर सक्रिय पार्टी राजनीति में प्रवेश करेंगे।

    समझौते के प्रमुख बिंदु
    पहले बिंदु में कहा गया है कि भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ नवयुवाओं (जेन-जी) द्वारा चलाए गए आंदोलन को अपनाया जाएगा तथा घायल और शहीद परिवारों की मांगों को संबोधित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है।

    दूसरे बिंदु में समृद्धि और सामाजिक न्याय के लिए नीतिगत, संस्थागत और संरचनागत सुधार करने का संकल्प लिया गया है। दोनों पक्षों ने नेपाल को 10 वर्षों के भीतर सम्मानजनक मध्यम-आय वाला देश बनाने के रोडमैप पर ईमानदारी से समर्पित रहने की बात कही है।

    रवि और बालेन ने स्वयं को क्रमशः प्रथम और द्वितीय पक्ष के रूप में प्रस्तुत करते हुए व्यापक एकता की घोषणा की है। पार्टी का नाम, झंडा और चुनाव चिह्न पहले की तरह रहेंगे।

    समझौतापत्र में स्पष्ट किया गया है कि पार्टी का नेतृत्व रवि करेंगे और आगामी सरकार का नेतृत्व बालेन शाह करेंगे। इसमें कहा गया है, “राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष रवि लामिछाने होंगे और आगामी प्रतिनिधि सभा चुनाव के बाद संसदीय दल के नेता तथा भावी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन्द्र शाह होंगे।”

    दस्तावेज में कहा गया है कि पार्टी की संगठनात्मक संरचना को अधिक सक्षम और व्यापक बनाने के लिए युवा अभियंताओं और अनुभवी विशेषज्ञों को उनकी योग्यता, समावेशिता और सार्वजनिक छवि के आधार पर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

    समझौते को तत्काल लागू करने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अभिलेख और दस्तावेज अद्यावधिक करने की घोषणा की गई है। इसके अनुसार, अब बालेन पक्ष के समानुपातिक उम्मीदवार स्वतः रास्वपा के टिकट से चुनाव लड़ेंगे और संभवतः दो दिनों के भीतर दोनों पक्ष आपसी सहमति से समानुपातिक उम्मीदवारों की सूची निर्वाचन आयोग में जमा करेंगे। प्रत्यक्ष तर्फ के नामांकन के लिए अभी लगभग तीन सप्ताह का समय शेष है।

    उन्होंने अपने अभियान को “वैकल्पिक राजनीतिक शक्ति” का नाम देते हुए रास्वपा के सिद्धांत, नेतृत्व और चिह्न के अंतर्गत एकजुट होने का आह्वान किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईस्टर्न बाईपास पर भाजपा का सड़क जाम, बार-बार हो रही दुर्घटनाओं का जताया विरोध
    Next Article म्यांमार में जुंटा के सख्त नियंत्रण में 5 साल बाद राष्ट्रीय चुनाव, विपक्ष नदारद
    shivam kumar

      Related Posts

      बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत

      April 17, 2026

      ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद

      April 17, 2026

      इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम

      April 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version