Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पेसा कानून की मूल भावना के खिलाफ है राज्य सरकार की नियमावली : रघुवर दास
    झारखंड

    पेसा कानून की मूल भावना के खिलाफ है राज्य सरकार की नियमावली : रघुवर दास

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने राज्य सरकार द्वारा तैयार की गई पेसा अधिनियम से जुड़ी नियमावली पर गंभीर आपत्ति जताई है। रांची में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि सरकार की यह नियमावली पेसा कानून 1996 के प्रावधानों और उसकी मूल भावना के खिलाफ है। उनका आरोप है कि कैबिनेट स्तर पर बनाई गई यह नियमावली आदिवासी समाज को सशक्त करने के बजाय उन्हें गुमराह करने का प्रयास है।

    रघुवर दास ने कहा कि पेसा अधिनियम की धारा-4 में स्पष्ट उल्लेख है कि ग्राम सभा का गठन संबंधित आदिवासी समुदायों की परंपराओं, रूढ़ियों, सामाजिक और धार्मिक प्रथाओं के अनुरूप होना चाहिए। संथाल, मुंडा, उरांव, हो, खड़िया और भूमिज जैसे जनजातीय समाजों में परंपरागत ग्राम प्रधान और स्वशासन की सुदृढ़ व्यवस्था रही है। लेकिन राज्य सरकार की नियमावली में इन पारंपरिक व्यवस्थाओं को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है, जो बेहद चिंताजनक है।

    उन्होंने सवाल उठाया कि ग्राम सभा की अध्यक्षता को लेकर सरकार ने स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं की। क्या ग्राम सभा का अध्यक्ष परंपरागत जनजातीय प्रधान होगा या फिर ऐसे व्यक्ति को यह जिम्मेदारी दी जाएगी, जिसका आदिवासी परंपराओं और सामाजिक संरचना से कोई संबंध नहीं है। रघुवर दास ने चेतावनी दी कि इससे आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक संतुलन और पारंपरिक न्याय व्यवस्था को गहरा नुकसान पहुंच सकता है।

    भाजपा नेता ने यह भी कहा कि पेसा कानून के तहत ग्राम सभा को लघु खनिज, वन उत्पाद, जल स्रोत और अन्य सामुदायिक संसाधनों के संरक्षण और प्रबंधन का अधिकार दिया गया है। लेकिन सरकार की नई नियमावली में यह साफ नहीं है कि बालू घाटों, जल स्रोतों और खनिज संसाधनों पर वास्तविक नियंत्रण ग्राम सभा के पास होगा या सरकार का वर्चस्व बना रहेगा।

    रघुवर दास ने कहा कि पेसा अधिनियम का उद्देश्य आदिवासी समाज की पारंपरिक व्यवस्थाओं को खत्म करना नहीं, बल्कि उन्हें संवैधानिक और कानूनी मान्यता देकर मजबूत बनाना है। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार नियमावली में संशोधन कर आदिवासी रूढ़िवादी और पारंपरिक स्वशासन प्रणाली को सशक्त बनाए, ताकि उनकी सांस्कृतिक पहचान, संसाधनों पर अधिकार और पारंपरिक न्याय व्यवस्था सुरक्षित रह सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत ने पकड़ी सुधारों की तेज रफ्तार, ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर सवार हुआ देश: प्रधानमंत्री
    Next Article JSSC-CGL : सीएम हेमंत सोरेन ने 1910 युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र
    shivam kumar

      Related Posts

      JSSC-CGL : सीएम हेमंत सोरेन ने 1910 युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र

      December 30, 2025

      लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता से जुड़ाव में निहितः राज्यपाल

      December 30, 2025

      लोकभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सीएम हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन भी रहीं मौजूद

      December 30, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • JSSC-CGL : सीएम हेमंत सोरेन ने 1910 युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र
      • पेसा कानून की मूल भावना के खिलाफ है राज्य सरकार की नियमावली : रघुवर दास
      • भारत ने पकड़ी सुधारों की तेज रफ्तार, ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर सवार हुआ देश: प्रधानमंत्री
      • लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता से जुड़ाव में निहितः राज्यपाल
      • बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version