Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, December 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हजारीबाग जेपी कारा से तीन कैदी फरार
    Jharkhand Top News

    हजारीबाग जेपी कारा से तीन कैदी फरार

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से तीन कैदियों के फरार होने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। तीनों कैदी धनबाद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पूरे सिस्टम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन ने कैदियों के फरार होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि तीन कैदी जेल से भागने में सफल रहे हैं। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि ये कैदी किस आपराधिक मामले में सजा काट रहे थे या फिर वे विचाराधीन कैदी थे। इस संबंध में जेल प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी अभी साझा नहीं की गई है।

    लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा को राज्य की सबसे सुरक्षित जेलों में गिना जाता है। यहां खूंखार अपराधियों, नक्सलियों और कई हाई प्रोफाइल विचाराधीन कैदियों को रखा जाता है। ऐसे में तीन कैदियों का फरार होना जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। बताया जा रहा है कि फरारी की घटना के बाद जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा शुरू कर दी गई है। जेल परिसर के सभी वार्डों की जांच कराई जा रही है। वहीं यह भी पता लगाया जा रहा है कि कैदी किस रास्ते से और किन हालात में जेल से बाहर निकले। प्रारंभिक स्तर पर सुरक्षा में चूक की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। घटना के बाद जेल परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। फरार कैदियों की तलाश में पुलिस और जेल प्रशासन की संयुक्त टीमें जुट गई हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और राज्य के सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल आईजी स्वयं हजारीबाग पहुंचने वाले हैं। वे पूरे घटनाक्रम की जांच करेंगे और सुरक्षा व्यवस्था में हुई किसी भी तरह की लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जांच के बाद दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलातेहार में दहशत: तुबेद कोलियरी के कांटा घर पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
    Next Article रांची के अपार्टमेंट में गार्ड की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव
    shivam kumar

      Related Posts

      गिरिडीह में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, टाटा मोटर्स मोटोजेन शोरूम सील

      December 31, 2025

      रांची के अपार्टमेंट में गार्ड की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव

      December 31, 2025

      लातेहार में दहशत: तुबेद कोलियरी के कांटा घर पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

      December 31, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • गिरिडीह में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, टाटा मोटर्स मोटोजेन शोरूम सील
      • मानवीय संवेदनाओं के बिना अस्तित्व को बचाना मुश्किलः मोहन भागवत
      • रांची के अपार्टमेंट में गार्ड की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव
      • हजारीबाग जेपी कारा से तीन कैदी फरार
      • लातेहार में दहशत: तुबेद कोलियरी के कांटा घर पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version