Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»सुदेश महतो ने खरसावां गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    झारखंड

    सुदेश महतो ने खरसावां गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 1, 2026Updated:January 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सरायकेला। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्य क्ष सुदेश महतो ने गुरुवार को खरसावां गोलीकांड स्थल पर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि खरसावां गोलीकांड, संथाल हुल, बिरसा उलगुलान जैसे आदिवासी विद्रोह के गुमनाम शहीदों का चिन्हितिकरण शीघ्र होना चाहिए, तभी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि शहीदों के वंशजों को सिर्फ नौकरी देकर हमारा कर्तव्य समाप्त नहीं हो जाता। इन विद्रोहों में शहीदों की संख्या हजारों में रही थी, लेकिन वास्तविक आंकड़ा और नाम सामने नहीं आ पाया है। अधिकारियों की ओर से आंकड़ा काफी कम कर बताया गया था।

    सुदेश ने कहा कि झारखंड आंदोलन काल से आजसू के लिए खरसावां शहीद स्थल प्रेरणा का स्रोत रहा है। यहीं पर आजसू के आंदोलनकारियों ने झारखंड राज्य के लिए अपना शैक्षणिक प्रमाणपत्र जला दिया था।

    सुदेश ने कहा कि आजसू पार्टी शहीदों के सपनों का झारखंड निर्माण करने का संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि कोर्ट के दबाव में हेमंत सरकार पेसा नियमावली बनाने के लिए विवश हुई है, लेकिन इसके ड्राफ्ट को अब तक सार्वजनिक नहीं किया जाना संशय पैदा करता है।

    सुदेश पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, महासचिव हरेलाल महतो, सत्यनारायण महतो, विजय सिंह मानकी, नंदू पटेल, रवि शंकर मौर्य, कन्हैया सिंह, सिद्धार्थ महतो, रामदेव हेंब्रम सहित अन्य के साथ शहीद स्थल पहुंचे और शहीद स्थल पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरपीएफ ने शराब के साथ एक आराेपित को किया गिरफ्तार
    Next Article पैसे की लेनदेन में अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है नव वर्ष : कल्पना सोरेन

      January 1, 2026

      मुख्यमंत्री ने सभी को दी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

      January 1, 2026

      पुलिस हिरासत में युवक की मौत , परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

      January 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • जेन जी कार्यकर्ताओं का समानुपातिक सूची पर विरोध, संशोधन न होने पर वोट न देने की चेतावनी
      • दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से राहत नहीं
      • दो साल में रेलवे कुछ सेक्टरों पर प्रतीक्षा सूची को पूरी तरह खत्म करेगी: अश्विनी वैष्णव
      • डिजिटल भुगतान में भारत की बड़ी छलांग, दिसंबर में यूपीआई ट्रांजेक्शन में 29 फीसदी की तेज बढ़ोतरी
      • झारखंड को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है नव वर्ष : कल्पना सोरेन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version