Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»‘राहु केतु’ का ट्रेलर कल होगा रिलीज, हंगामा और हास्य का डोज तय
    मनोरंजन

    ‘राहु केतु’ का ट्रेलर कल होगा रिलीज, हंगामा और हास्य का डोज तय

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 5, 2026Updated:January 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ‘राहु केतु’ को लेकर क्रेज अब अपने पीक पर पहुंच चुका है, क्योंकि फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर कल रिलीज होने जा रहा है। बस कुछ ही घंटों का इंतजार बाकी है और दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री की निगाहें भी इस ट्रेलर पर टिकी हुई हैं। फैंस एक बार फिर पुल्कित सम्राट और वरुण शर्मा को साथ देखने के लिए उत्साहित हैं, जो इस बार पहले से कहीं ज़्यादा बेतरतीब, बेबाक और हंसी से भरपूर अंदाज़ में लौटने वाले हैं।

    अपनी नेचुरल कॉमिक टाइमिंग और जबरदस्त ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग के लिए जानी जाने वाली यह जोड़ी ‘राहु केतु’ में पागलपन और मस्ती की नई हदें पार करती दिखेगी। पहले रिलीज हुआ टीजर पहले ही लोगों के बीच जिज्ञासा और उत्साह बढ़ा चुका है, जिसमें दोस्ती, किस्मत और ज्योतिष का ऐसा मज़ेदार मेल दिखाया गया, जहां हर पल कुछ भी हो सकता है। टीजर की तेज रफ्तार और अनोखे टोन ने ट्रेलर से उम्मीदों को और ऊंचा कर दिया है। इस चर्चा में खास तड़का लगा रही हैं शालिनी पांडे, जो अपने फ्रेश लुक और दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस से सबका ध्यान खींचने वाली हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेलर में उनका किरदार कहानी का एक अहम और आकर्षक हिस्सा होगा, जो फिल्म की दुनिया को और रंगीन बनाता है।

    टीजर को मिली शानदार प्रतिक्रिया ने साफ कर दिया है कि दर्शक इस फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पुलकित और वरुण की कॉमिक केमिस्ट्री को खूब सराहा जा रहा है और फैंस उन्हें एक बार फिर फुल-ऑन कॉमेडी अवतार में देखकर बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। दो दोस्तों की ग्रह-नक्षत्रों से उलझी मज़ेदार कहानी, अपनी नई सोच और हल्के-फुल्के अंदाज़ के चलते लोगों को खासा पसंद आ रही है, जिससे ‘राहु केतु’ को एक बड़ी एंटरटेनर कॉमेडी माना जा रहा है।

    जैसे-जैसे ट्रेलर लॉन्च का काउंटडाउन तेज होता जा रहा है, एक्साइटमेंट को नजरअंदाज करना मुश्किल है। दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि यह लोकप्रिय जोड़ी बड़े पर्दे पर एक बार फिर अपना सिग्नेचर ह्यूमर और धमाल लेकर आए। ‘दशा और दिशा दोनों बदलेगी जब राहु केतु का ट्रेलर आएगा’, यह लाइन इस पूरे माहौल को बिल्कुल सटीक ढंग से बयां करती है। विपुल गर्ग के निर्देशन में बनी और जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत फिल्म राहु केतु, जी स्टूडियोज और बी-लाइव प्रोडक्शंस के सहयोग से बनाई गई है। अब तक जारी पोस्टर्स इस अनोखी और मजेदार दुनिया की झलक दे चुके हैं और उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। ‘राहु केतु’ 16 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और मौजूदा माहौल को देखते हुए साफ है कि असली धमाल अब शुरू होने वाला है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर को बताया भारतीय संस्कृति का प्रतीक
    Next Article बॉक्स ऑफिस पर नया बादशाह, ‘धुरंधर’ ने ‘केजीएफ 2’ को पछाड़ा
    shivam kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी ‘धुरंधर’, 33वें दिन सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई

      January 7, 2026

      बॉक्स ऑफिस पर नया बादशाह, ‘धुरंधर’ ने ‘केजीएफ 2’ को पछाड़ा

      January 5, 2026

      ‘बॉर्डर 2’ का इमोशनल देशभक्ति गीत ‘घर कब आओगे’ रिलीज

      January 2, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 26 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
      • नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को एसआईआर नोटिस पर सियासी घमासान तेज
      • 09 जनवरी को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों की संभावना
      • राज्यपाल संतोष गंगवार ने युवाओं से किया संवाद, कहा- राष्ट्रीय युवा उत्सव सिर्फ प्रतियोगिता नहीं
      • बहुभाषी शिक्षा ही झारखंड की सांस्कृतिक पहचान : सुदिव्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version