Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, January 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»आत्मनिर्भर भारत के लिए उत्पादन, स्वदेशी और स्वभाषा सबसे अहम कड़ी : अमित शाह
    देश

    आत्मनिर्भर भारत के लिए उत्पादन, स्वदेशी और स्वभाषा सबसे अहम कड़ी : अमित शाह

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जोधपुर/जयपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत के लिए उत्पादन, स्वदेशी और स्वभाषा सबसे अहम कड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना को साकार करने में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग, देश की उत्पादन क्षमता में वृद्धि और स्वभाषा का प्रयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    अमित शाह जोधपुर के मारवाड़ कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ‘माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन’ के दूसरे दिन बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज की आत्मनिर्भरता और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भूमिका से ही देश सशक्त बनता है। उन्होंने कहा कि माहेश्वरी समाज ने सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सदैव व्यवहार में उतारा है।

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में माहेश्वरी समाज का योगदान

    अमित शाह ने कहा कि माहेश्वरी समाज ने मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग और तकनीक के क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि माहेश्वरी ग्लोबल एक्सपो के माध्यम से देश की आर्थिक मजबूती को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश के सांस्कृतिक पुनर्जागरण और आर्थिक विकास में माहेश्वरी समाज का योगदान ऐतिहासिक और अतुलनीय रहा है।

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का संबोधन

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान शौर्य, पराक्रम और उद्यमशीलता की भूमि है। माहेश्वरी समाज सेवा, समर्पण और त्याग की परंपरा से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में नवाचार, तकनीक और उद्यमशीलता के माध्यम से समाज की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।

    Amit shah Atmanirbhar Bharat Maheshwari Samaj Swabhasha Swadeshi अमित शाह आत्मनिर्भर भारत माहेश्वरी समाज स्वदेशी स्वभाषा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, एसआईआर को लेकर जताई चिंता
    Next Article जामताड़ा पुलिस ने बालाजी ज्वेलर्स लूट कांड का किया खुलासा, हथियार और बाइक के साथ 4 गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने देश में बढ़ते वायु प्रदूषण पर एनसीएपी की भूमिका पर सवाल उठाए

      January 11, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर जन कल्याण की कामना की

      January 11, 2026

      ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, एसआईआर को लेकर जताई चिंता

      January 10, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने देश में बढ़ते वायु प्रदूषण पर एनसीएपी की भूमिका पर सवाल उठाए
      • प्रधानमंत्री मोदी ने प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर जन कल्याण की कामना की
      • गुरूजी की जयंती पर बेटे सीएम हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट, पिता के संघर्षों को किया याद
      • जामताड़ा पुलिस ने बालाजी ज्वेलर्स लूट कांड का किया खुलासा, हथियार और बाइक के साथ 4 गिरफ्तार
      • आत्मनिर्भर भारत के लिए उत्पादन, स्वदेशी और स्वभाषा सबसे अहम कड़ी : अमित शाह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version