Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, January 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, एसआईआर को लेकर जताई चिंता
    देश

    ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, एसआईआर को लेकर जताई चिंता

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर आम लोगों को परेशान किए जाने का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी ने कहा है कि चुनाव आयोग जिस तरह से इस प्रक्रिया को चला रहा है, उससे वह “स्तब्ध और बेहद व्यथित” हैं।

    ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि एसआईआर पूरी तरह मशीन और प्रक्रिया-निर्भर हो गया है, जिसमें मानवीय संवेदनशीलता का घोर अभाव दिखाई देता है। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर से जुड़े “आतंक” के कारण अब तक 77 लोगों की मौत हो चुकी है और इन मौतों के पीछे इसी प्रक्रिया से उपजा मानसिक दबाव जिम्मेदार है। ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि एसआईआर सुनवाई के दौरान केवल आम लोग ही नहीं, बल्कि नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री प्रोफेसर अमर्त्य सेन, कवि जय गोस्वामी, अभिनेता दीपक अधिकारी (देव) और क्रिकेटर मोहम्मद शमी जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भी कथित तौर पर परेशान किया गया।

    ममता बनर्जी ने एसआईआर सुनवाई में तैनात पर्यवेक्षकों और माइक्रो ऑब्जर्वरों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि बिना पर्याप्त प्रशिक्षण के इनकी एकतरफा नियुक्ति की गई है और कई पर्यवेक्षक अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ मामलों में आम लोगों को “देशद्रोही” तक कह दिया गया।

    ममता बनर्जी ने आयोग की तथाकथित “लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी” सूची को भी पूरी तरह अव्यावहारिक और संदिग्ध बताया। साथ ही, एसआईआर से जुड़े पोर्टल पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस्तेमाल किया जा रहा पोर्टल अन्य राज्यों से अलग क्यों है।

    election commission Mamata Banerjee Sir voter list west bengal एसआईआर चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल मतदाता सूची ममता बनर्जी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड आंदोलन के पथप्रदर्शक थे जस्टिस एल.पी.एन शाहदेव: बाबूलाल मरांडी
    Next Article आत्मनिर्भर भारत के लिए उत्पादन, स्वदेशी और स्वभाषा सबसे अहम कड़ी : अमित शाह
    shivam kumar

      Related Posts

      कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने देश में बढ़ते वायु प्रदूषण पर एनसीएपी की भूमिका पर सवाल उठाए

      January 11, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर जन कल्याण की कामना की

      January 11, 2026

      आत्मनिर्भर भारत के लिए उत्पादन, स्वदेशी और स्वभाषा सबसे अहम कड़ी : अमित शाह

      January 10, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने देश में बढ़ते वायु प्रदूषण पर एनसीएपी की भूमिका पर सवाल उठाए
      • प्रधानमंत्री मोदी ने प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर जन कल्याण की कामना की
      • गुरूजी की जयंती पर बेटे सीएम हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट, पिता के संघर्षों को किया याद
      • जामताड़ा पुलिस ने बालाजी ज्वेलर्स लूट कांड का किया खुलासा, हथियार और बाइक के साथ 4 गिरफ्तार
      • आत्मनिर्भर भारत के लिए उत्पादन, स्वदेशी और स्वभाषा सबसे अहम कड़ी : अमित शाह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version