Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ब्रिटिश लड़कियों से जबरिया शादी करने वालों को ब्रिटेन ने जारी किया वीजा
    दुनिया

    ब्रिटिश लड़कियों से जबरिया शादी करने वालों को ब्रिटेन ने जारी किया वीजा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 3, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लंदन। ब्रिटिश वीजा हासिल करने के लिए विदेशी नागरिकों से ब्रिटिश लड़कियों का जबरन विवाह कराए जाने के बाद भी ब्रिटिश सरकार उन्हें आसानी से वीजा जारी कर रही है। अनेक मामलों में खुलासा हुआ है कि ब्रिटिश विदेश मंत्रालय ने यह जानते हुए भी वीजा जारी कर दिया कि इन लोगों ने केवल वीजा हासिल करने के लिए ही विवाह किया है।

    एक समाचारपत्र की जांच में सामने आया कि अनिच्छा के बावजूद शादी के लिए भारत समेत कई दक्षिण एशियाई देशों में ले जाने पर दर्जनों युवतियों ने अपने नए पतियों का वीजा रूकवाने का प्रयास किया। जिन 88 मामलों में पीड़िता चाहती थीं कि वीजा रोक दिया जाए, उनमें से 42 मामलों में उनकी आपत्ति के बावजूद ब्रिटिश गृह मंत्रालय ने उनका वीजा मंजूर कर लिया।

    जबरन शादी की शिकार युवतियों के लिए काम करने वाले परमार्थ संगठनों ने सरकार पर ब्रिटिश महिलाओं के शोषण के प्रति आंखे फेर लेने का आरोप लगाया है। ब्रिटिश गृहमंत्रालय ने स्पष्ट तौर पर आरोप का खंडन किया है। जबरन शादी की शिकार होने वाली जसविंदर संघेरा ने कहा जब अधिकारियों को मालूम होता है कि यह जबरन शादी है तब भी वे परंपरा, संस्कृति या धर्म देखते हैं तथा उनके प्रति मौन ही रहते हैं। वे अपनी आंखें फेर लेते हैं। जसविंदर संघेरा ने अन्य पीडि़तों की मदद के लिए कर्मा निर्वाण नामक संगठन की स्थापना की थी।

    इंग्लैंड और वेल्स में किसी को शादी करने के लिए बाध्य करने को अवैध ठहराने वाला कानून 2014 में लाया गया था। इस गुनाह के गुनाहगार को सात साल तक की सजा हो सकती है। ब्रिटिश सरकार के जबरन शादी निकाय के अनुसार पिछले साल ब्रिटिश नागरिकों को उनकी मर्जी के विरुद्ध उन्हें शादी करने के लिए बाध्य करने के सर्वाधिक मामले पाकिस्तान, बांग्लादेश, सोमालिया और भारत के हैं। गृह मंत्रालय के पास पिछले साल जीवनसाथी का वीजा रूकवाने की कोशिश के 175 मामले सामने आए। उनमें 88 पूर्ण मामले बने।

    42 मामले में वीजा जारी किए गए, दस में फैसला लंबित है और एक अपील पर सुनवाई हो रही है। परमार्थ संगठन कार्यकर्ताओं के अनुसार कई पीड़िताओं को विदेश में तब तक रोका गया, जब तक कि वे गर्भवती नहीं हो गयीं और फिर वे बच्चे को जन्म देने के लिए ब्रिटेन लौट आईं। इससे पति के वीजा आवेदन को मजबूती मिलती है। उनके पति उनके साथ रहने के लिए आवेदन करते हैं। ऐसे में पीड़िता वीजा को रूकवा सकती है, लेकिन उसे इस आशय के सार्वजनिक बयान पर दस्तखत करने होते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांगर ने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन करने कहा, विराट को सराहा
    Next Article औरंगजेब की शहादत का बदला लेंगे 50 दोस्त
    azad sipahi desk

      Related Posts

      ईरान, बहरीन, कुवैत पर ड्रोन और मिसाइलों की बौछार, होर्मुज बंद, अमेरिका की चेतावनी-अब सिर्फ बमों से होगी बात

      June 11, 2026

      नेपाल का ‘जेन जी’ आंदोलन: सुशासन की आड़ में संसद फूंकने की थी बड़ी साजिश, मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!

      May 28, 2026

      नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से पांच प्रमुख राजमार्ग बाधित, यातायात प्रभावित

      May 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली के पश्चिम विहार में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने गुरु रंधावा के जिम को बनाया निशाना, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
      • तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा
      • मणिपुर में छह नागा नागरिकों की हत्या मामले की जांच एनआईए ने संभाली, फोरेंसिक जांच शुरू
      • कल्याण बनर्जी ने अभिषेक के खिलाफ खोला मोर्चा, कानूनी पैरवी से किया किनारा
      • प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version