Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»JSSC-CGL मामला: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी झारखंड सरकार
    Jharkhand Top News

    JSSC-CGL मामला: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी झारखंड सरकार

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 29, 2026Updated:November 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड सरकार JSSC-CGL 2023 भर्ती मामले में हाईकोर्ट की एकल पीठ के आदेश के खिलाफ अपील (LPA) दायर करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, सरकार जल्द ही इस फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट की खंडपीठ का रुख कर सकती है। दरअसल, हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति दीपक रोशन की एकल पीठ ने राज्य सरकार के उस फैसले को निरस्त कर दिया था, जिसके तहत JSSC-CGL 2023 समेत 22 प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द करने का आदेश जारी किया गया था। अदालत के इस फैसले से विज्ञापन संख्या 10/2023 के तहत नियुक्त होकर विभिन्न पदों पर काम कर रहे करीब 2,000 कर्मचारियों को राहत मिली थी।

    सरकार ने 22 परीक्षाओं को किया था रद्द

    18 अगस्त 2026 को राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर JSSC-CGL 2023 सहित कुल 22 प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया था। इसके बाद प्रभावित अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सरकारी फैसले को चुनौती दी थी।

    सुनवाई के बाद एकल पीठ ने सरकार की अधिसूचना को निरस्त कर दिया। अदालत ने कहा था कि पहले से हाईकोर्ट की खंडपीठ और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत चल रही नियुक्तियों को प्रशासनिक आदेश से एकमुश्त रद्द नहीं किया जा सकता।

    करीब 2 हजार कर्मचारियों को मिली राहत

    JSSC-CGL 2023 के विज्ञापन संख्या 10/2023 के तहत सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, कनिष्ठ सचिवालय सहायक, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी और अंचल निरीक्षक समेत विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति हुई थी। एकल पीठ के फैसले के बाद इन पदों पर कार्यरत करीब 2,000 कर्मचारियों को राहत मिली। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया था कि नियुक्त कर्मचारियों की सेवा जारी रहेगी, लेकिन यह परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े आपराधिक मामलों की जांच और उनके अंतिम नतीजे के अधीन होगी।

    जांच जारी रखने की मिली थी अनुमति

    इससे पहले हाईकोर्ट की खंडपीठ ने 3 दिसंबर 2025 को अपने फैसले में सफल अभ्यर्थियों का परिणाम जारी करने और नियुaक्ति पत्र देने का निर्देश दिया था। साथ ही परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच SIT से कराने का आदेश दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने 5 जनवरी 2026 को खंडपीठ के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था। बाद में जुलाई 2026 में छात्र आंदोलनों के बाद राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया रद्द करने का निर्णय लिया था। अब एकल पीठ के आदेश के खिलाफ सरकार की संभावित अपील पर सबकी नजर है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअवैध खनिजों पर 10 गुना तक दंड का असर, झारखंड में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी
    Next Article रामगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने जताया दुख
    shivam kumar

      Related Posts

      जामताड़ा के इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी को CM हेमंत सोरेन ने किया सम्मानित, मिला सराहनीय सेवा पदक

      November 29, 2026

      रामगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने जताया दुख

      November 29, 2026

      अवैध खनिजों पर 10 गुना तक दंड का असर, झारखंड में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी

      November 29, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • जामताड़ा के इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी को CM हेमंत सोरेन ने किया सम्मानित, मिला सराहनीय सेवा पदक
      • परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर सियासी घमासान, INDIA गठबंधन ने विरोध का किया ऐलान
      • रामगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने जताया दुख
      • JSSC-CGL मामला: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी झारखंड सरकार
      • अवैध खनिजों पर 10 गुना तक दंड का असर, झारखंड में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version