Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»शेल्टर होम: बैरक नहीं, हॉस्पिटल में आराम फरमा रहा ब्रजेश
    Top Story

    शेल्टर होम: बैरक नहीं, हॉस्पिटल में आराम फरमा रहा ब्रजेश

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 6, 2018Updated:August 6, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस में प्रभावशाली मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर जिला जेल की बैरक के बजाए जेल के अंदर एक हॉस्पिटल वॉर्ड में आराम फरमा रहा है। यह कोई एक दो दिन की बात नहीं है, बल्कि यह सिलसिला पिछले 40 दिनों से चल रहा है। 27 जून को ब्रजेश को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) से जेल में शिफ्ट किया गया था। बिहार पुलिस ने दो जून को ब्रजेश को गिरफ्तार किया था और जिला जेल पहुंचने से पहले उसने एसकेएमसीएच में तकरीबन तीन हफ्ते बिता दिए।

    जेल अस्पताल के वॉर्ड-8 में ब्रजेश
    मुजफ्फरपुर के जेल सुपरिंटेंडेंट राजीव कुमार झा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, ‘हमने उसे (ब्रजेश ठाकुर को) जेल के अंदर स्थित अस्पताल के वॉर्ड नंबर 8 में रखा है। एसकेएमसीएच के डॉक्टरों ने मुझे बताया था कि ब्रजेश स्लिप डिस्क और गंभीर डायबीटीज से पीड़ित है। साथ ही उसका ब्लड प्रेशर भी घटता-बढ़ता रहता है, जिससे हार्ट अटैक की संभावना है। लिहाजा उसे लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रखने की जरूरत है। अगर बैरक में उसके साथ कुछ हो जाता है, तो आखिर कौन जिम्मेदार होगा?’

    ‘मेडिकल आधार पर बेल की दलील’
    पटना के एक वरिष्ठ वकील ने ईटी को बताया कि मेडिकल ग्राउंड और जेल अस्पताल में लगातार रखे जाने के आधार पर ब्रजेश ठाकुर पटना हाई कोर्ट में अपनी जमानत के लिए दलील दे सकता है। इस मामले में बाकी सभी नौ आरोपी बैरक में रखे गए हैं। ठाकुर की बेल अर्जी को इससे पहले पॉक्सो कोर्ट ने खारिज कर दिया था। शेल्टर होम रेप केस में 31 मई को एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे दो जून को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन पॉक्सो कोर्ट से पुलिस रिमांड हासिल करने में नाकाम रही थी, जिसके बाद ब्रजेश को उसी दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमानसरोवर यात्राः 184 भारतीय तीर्थयात्री नेपाल में फंसे
    Next Article राहुल का गडकरी पर तंज- पूछा, आखिर नौकरी कहां है?’
    azad sipahi desk

      Related Posts

      हजारीबाग में भीषण धमाका: सफाई के दौरान फटा बम, महिला समेत 3 की मौत से हड़कंप

      January 14, 2026

      इडी मामले में ममता बनर्जी को हाइकोर्ट की फटकार, बीजेपी का तीखा हमला

      January 14, 2026

      छत्तीसगढ़ के सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

      January 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हजारीबाग में भीषण धमाका: सफाई के दौरान फटा बम, महिला समेत 3 की मौत से हड़कंप
      • इडी मामले में ममता बनर्जी को हाइकोर्ट की फटकार, बीजेपी का तीखा हमला
      • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
      • मकर संक्रांति का सूर्य जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश देता हैः नितिन नबीन
      • रांची से लापता अंश-अंशिका की सकुशल बरामदगी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस को दी बधाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version