Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गुमला में अफवाह ने ली जान: बच्चा चोर समझकर विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार
    Top Story

    गुमला में अफवाह ने ली जान: बच्चा चोर समझकर विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 11, 2026Updated:March 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुमला। झारखंड के गुमला जिले में एक बार फिर अफवाह ने मासूम जान ले ली। बिशुनपुर थाना क्षेत्र के लापु गुड़िया टांड़ गांव में भीड़ ने एक विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर समझकर बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना में पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

    बच्चा चोर की अफवाह में महिला को बनाया निशाना
    गुमला एसपी हारिस बिन जमां ने मीडिया को बताया कि 8 मार्च की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि लापु गुड़िया टांड़ गांव में तेतरा उरांव के घर के पास एक अज्ञात महिला को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया है। भीड़ ने उसके साथ मारपीट कर उसे बंधक बना रखा है। सूचना मिलते ही बिशुनपुर थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव को तत्काल मौके पर भेजा गया। पुलिस पहुंची तो महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। उसे तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
    घटना के बाद बिशुनपुर थाना में 9 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की गई। एसपी के निर्देश पर गुमला एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की धर-पकड़ शुरू की।

    छापामारी के पहले चरण में पुलिस ने गांव के चार लोगों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में तेतरा उरांव (45), बिरसाई उरांव (45), शिबलाल उरांव (50) और एतवा उरांव (64) शामिल हैं। ये सभी लापु गुड़िया टांड़ गांव के निवासी हैं। इन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद मंडलकारा गुमला भेजा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के गांवों में भी छापेमारी तेज कर दी। 10 मार्च को चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें लेटे उरांव (20), विशवा उरांव (30), सुदीप उरांव (18) और चन्देश्वर उरांव (19) शामिल हैं। इन्हें भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। इनमें खून से सनी मिट्टी, कंट्रोल मिट्टी, खून लगा डंडा और एक रस्सी शामिल है। इन सभी वस्तुओं को विधिवत जब्त कर लिया गया है।

    अन्य आरोपियों की तलाश जारी
    एसपी हारिस बिन जमां का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की गई है। घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही बाकी आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इस घटना ने एक बार फिर अफवाहों के खतरे को उजागर किया है और प्रशासन लोगों को जागरूक करने की मुहिम तेज कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखूंटी में बिजली तार चोरी का बड़ा खुलासा: 250 किलो हाईटेंशन तार के साथ 7 चोर गिरफ्तार
    Next Article ईडी बनाम रांची पुलिस मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- सीबीआई जांच के दिए निर्देश
    shivam kumar

      Related Posts

      सिंगापुर से लौटने के बाद पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने कोर्ट में जमा किया पासपोर्ट

      June 3, 2026

      पलामू में माइंस के गहरे गड्ढे में युवक लापता, डूबने की आशंका से मचा हड़कंप

      June 3, 2026

      झारखंड में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी

      June 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए महायुति ने की 17 उम्मीदवारों की घोषणा
      • सिंगापुर से लौटने के बाद पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने कोर्ट में जमा किया पासपोर्ट
      • पलामू में माइंस के गहरे गड्ढे में युवक लापता, डूबने की आशंका से मचा हड़कंप
      • झारखंड में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी
      • रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version