Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»धनबाद में झामुमो समर्थकों का उत्पात, फायरिंग और बमबाजी में तीन घायल
    Breaking News

    धनबाद में झामुमो समर्थकों का उत्पात, फायरिंग और बमबाजी में तीन घायल

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 6, 2018Updated:August 6, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। बस्ताकोला क्षेत्र के दोबारी में स्थित बीजीआर आउटसोर्सिंग परियोजना एनसी पार्ट 2 में मवार को काम बंद कराने आए झारखंड मुक्त मोर्चा (झामुमो) समर्थकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग और बमबाजी की। ऑटसोर्सिंग कंपनी में गोलीबारी के साथ बमबारी से इलाके में दहशत है। वर्चस्व को लेकर एक दर्जन से ज्यादा गोली चलाए जाने के साथ बम फोड़े गए हैं। कंपनी के तीन कर्मियों को चोट आई है। यह घटना धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र की है। सिंदरी डीएसपी पीके केसरी ने पुलिस बल के साथ झामुमो समर्थकों को खदेड़ते हुए तीन को गिरफ्तार किया। इनके नाम निर्मल महतो, सुदाम रजवार और रमेश महतो हैं। इनके पास से पुलिस एक देसी कार्बाइन और घटना स्थल से एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद किया है।

    बताया जाता है कि बीजीआर ऑउटसोर्सिंग में आधा दर्जन राउंड फायरिंग होने के साथ लाठी डंडे और तीर भी चले हैं। मारपीट में तीन मजदूर घायल हैं, जिसमें एक को तीर लगा है। दोनों ही घायलों को पीएमसीएच भेजा गया है। वहीं ऑपरेटर परवेज को भी पीटा गया है। घायल बलराम सिंह की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हे बीजीएच रेफर किया है। घटना के बाद वारदात स्थल पर पुलिस भी पहुंची। इस मामले में झामुमो समर्थक पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार नियोजन और मुआवजा के बंद कराने को लेकर पहुंचे थे। ऑउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने विरोध किया तो मारपीट शुरू हो गई। घायल कर्मी बलराम सिंह पर रड से हमला किया गया है वहीं घायल बबलू दास को तीर लगी है। गिरफ्तार किए गए लोगों में झामुमो के रमेश महतो, निर्मल महतो और सुदामा रजवार हैं। प्रोजेक्ट में पुलिस ने चालू करवाया काम

    घटना के बारे में बताया जाता है कि सोमवार की सुबह छह बजे झामुमो समर्थक पहुंच गए थे और काम बंद कराने लगे। जिसका विरोध कर्मियों ने किया तो मारपीट शुरू कर दी । करीब साढ़े छह बजे पत्थर बाजी के साथ कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। इसी दौरान दहशत पैदा करने के मकसद से छह राउंड फायरिंग की गई और तीर चलाए गए। इसके बाद घनुडीह ओपी प्रभारीचंदन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने रमेश महतो को गिरफ्तार किया। रमेश के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। घटनास्थल पर डीएसपी, झरिया, तिसरा, जोडापोखर, बलियापुर सहित कई थानों की पुलिस पहुंची और डीएसपी ने प्रोजेक्ट में काम चालू करवाया। मौके पर पुलिस बल तैनाती भी की गई है। बता दें कि घायलों के बयान पर मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं पुलिस भी हथियार जब्ती मामले मे एफआईआर करेगी। इस मामले में डीएसपी ने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजल्द मिलेंगी भारत को 400 आधुनिक तोपें
    Next Article स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को कार ने मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर
    azad sipahi

      Related Posts

      नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब

      May 10, 2025

      देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल

      May 10, 2025

      मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
      • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version