Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दिखी जबरदस्त कमजोरी, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
    बिजनेस

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दिखी जबरदस्त कमजोरी, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

    shivam kumarBy shivam kumarApril 2, 2026Updated:April 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आक्रामक रुख की वजह से दुनिया भर के बाजार की घबराहट का असर आज घरेलू शेयर बाजार में भी शुरुआती कारोबार के दौरान नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की गिरावट बढ़ती चली गई। हालांकि खरीदारों ने बीच-बीच में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी की। इसके बावजूद शेयर बाजार की चाल पर कोई खास असर नहीं पड़ सका। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 2.04 प्रतिशत और निफ्टी 2.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    आज प्रातः 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से सिर्फ टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। ये दोनों सुबह दस बजे तक 0.25 प्रतिशत से लेकर 0.18 प्रतिशत की बढ़त बनाए हुए थे। दूसरी ओर, इंटरग्लोब एवियशन, सन फार्मास्यूटिकल्स, अदानी पोर्ट्स, श्रीराम फाइनेंस और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर 4.28 प्रतिशत से लेकर 3.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,711 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 398 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 2,313 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से सिर्फ दो शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 28 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से सिर्फ दो शेयर हरे निशान में और 48 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 872.27 अंक की कमजोरी के साथ 72,262.05 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इस सूचकांक की गिरावट और बढ़ गई। हालांकि खरीदार बीच-बीच में लिवाली का जोर बना कर बाजार को सहारा देने की कोशिश भी करते रहे। इसके बावजूद इस सूचकांक की चाल पर ज्यादा असर नहीं पड़ सका। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1,492.97 अंक टूट कर 71,641.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 296 अंक फिसल कर 22,383.40 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। हालांकि कुछ देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर भी बनाया, जिसकी वजह से पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद निफ्टी मामूली सुधार के साथ 22,394.65 अंक के स्तर तक पहुंचा। इसके बाद एक बार फिर चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की कमजोरी दोबारा बढ़ने लगी। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 481.65 अंक की गिरावट के साथ 22,197.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 1,186.77 अंक यानी 1.65 प्रतिशत की मजबूती के साथ 73,134.32 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 348 अंक यानी 1.56 प्रतिशत की उछाल के साथ 22,679.40 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में चौतरफा बिकवाली का दबाव
    Next Article कुएं में गिरा जंगली हाथी, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
    shivam kumar

      Related Posts

      रुपये की कमजोरी लगातार जारी, रिकॉर्ड लो तक लुढ़की भारतीय मुद्रा

      April 30, 2026

      सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी के घटे भाव

      April 30, 2026

      शुरुआती पहले घंटे के कारोबार में शेयर बाजार में कमजोरी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

      April 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देशभर में ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का सफल परीक्षण, आपदा के समय तुरंत पहुंचेगी सूचना
      • झारखंड जनगणना-2027 का आगाज़: CM हेमंत सोरेन ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील
      • JAC 10वीं टॉपर शिवांगी के सपनों को मिला पंख, DC कंचन सिंह ने उठाया पढ़ाई का जिम्मा
      • नेपाल में अतिक्रमण हटाने के लिए आज भी चल रहा है बालेन का बुलडोजर
      • नेपाल दौरे मेंं अमेरिकी विशेष दूत ने सत्तारूढ़ दल के अध्यक्ष से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version