Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, April 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी
    देश

    केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी

    shivam kumarBy shivam kumarApril 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख वी. श्रीनिवास राव के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों पर केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से जांच और कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। केंद्र सरकार ने अप्रैल 2026 में इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर रिपोर्ट तलब की है। भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की गंभीर शिकायतों का संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र लिखकर मामले की विस्तृत जांच करने और अब तक की गई कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

    केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को राव के खिलाफ भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग की लिखित शिकायतें मिली थीं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ मुख्य सचिव को जांच के लिए निर्देशित किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रतीक पांडेय ने प्रधानमंत्री कार्यालय को शिकायती पत्र भेजकर राव के कार्यकाल के दौरान हुई अनियमितताओं की शिकायत की थी। पीएमओ ने इसे केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भेजा था । सेवानिवृत्त अधिकारियों और कुछ अन्य सूचना अधिकार कार्यकर्ताओं द्वारा भी इस संबंध में अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय को शिकायतें की गईं हैं। केंद्र को भेजे गए पत्रों में कुछ नाम गोपनीय रखे गए हैं, लेकिन शिकायतों में आरोप लगाने वालों ने विभागीय निविदाओं और बजट आवंटन में हुई गड़बड़ियों के दस्तावेजी प्रमाण होने का दावा किया है।

    उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में लगभग हर पांचवें आईएफ अधिकारी (कुल 118 में से 24) के खिलाफ भ्रष्टाचार, आय से अधिक संपत्ति और अनियमितताओं की जांच चल रही है। वन मंत्री केदार कश्यप ने स्पष्ट किया है कि विभाग के भीतर भ्रष्टाचार के किसी भी मामले को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार ने केंद्र से प्राप्त पत्र के आधार पर विभाग को विस्तृत जांच करने और तथ्यों को सामने लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, राज्य शासन ने मुख्य सचिव के माध्यम से वन विभाग से स्पष्टीकरण मांगा है। सरकार का कहना है कि वे केंद्र को एक निष्पक्ष रिपोर्ट सौंपेंगे और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    भारतीय वन सेवा के 1990 बैच के अधिकारी राव आगामी 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उन पर विभागीय नियुक्तियों और तबादलों में पसंदीदा अधिकारियों को लाभ पहुँचाने तथा कैम्पा निधि के तहत होने वाले कार्यों में वित्तीय अनियमितताएं,जैव विविधता संरक्षण एवं वन रक्षक भर्ती में कथित गड़बड़ी, आरा मिलों के संचालन और आवंटन में भ्रष्टाचार तथा बंद पड़े वन विद्यालयों में गलत तरीके से नियुक्तियां करने के गंभीर आरोप हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल में नए कस्टम नियम से सैकड़ों कंटेनर सीमा पर अटके
    Next Article साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी
    shivam kumar

      Related Posts

      साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी

      April 30, 2026

      काशी में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, त्रिशूल और डमरू के साथ दिखे पीएम मोदी, बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

      April 29, 2026

      बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव ः अपराह्न तीन बजे तक 78.68 % मतदान 

      April 29, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
      • साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी
      • केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी
      • नेपाल में नए कस्टम नियम से सैकड़ों कंटेनर सीमा पर अटके
      • शराब घोटाले में नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version