Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड के बच्चे ही बनेंगे ब्रांड एंबेसडर : रघुवर दास
    Breaking News

    झारखंड के बच्चे ही बनेंगे ब्रांड एंबेसडर : रघुवर दास

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 7, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में वस्त्र उद्योग की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के बच्चे ही झारखंड का ब्रांड एंबेसडर होंगे। देश में सबसे ज्यादा कुकून का उत्पादन झारखंड में होता है। झारखंड की सिल्क की साड़ी का दुनिया में वैभव स्थापित करेंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस पर रांची में आयोजित हैंडलूम फैशन जतरा एवं कुचाई सिल्क एक्सपो में बोल रहे थे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें आज अंत:करण से खुशी मिली है, जो बाजार में नहीं मिलती है। कहा कि खुशी इसलिए मिली है कि रैंप पर जितने भी युवक और युवतियां कैट वाक कर रहे थे, उसमें 50 प्रतिशत से ज्यादा झारखंड के बच्चे थे। कहा कि झारखंड में संभावनाएं हैं, संयोग है और संसाधन है। कोई कारण नहीं है कि झारखंड दुनिया में एक नंबर नहीं बन सकता है। उन्होंने कहा कि फिल्म हो, फैशन हो सभी में झारखंड के युवाओं ने अपना परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, तनुश्री दत्ता या फिर इम्तियाज अली, सभी झारखंड से ही हैं। मिस वर्ल्ड बनने के बाद से प्रियंका चोपड़ा ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और आज हॉलीवुड में देश और झारखंड का नाम रोशन कर रही हैं। कहा कि झारखंड के गावों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है इसे तराशने की। इन्हें अवसर दिया जाये, तो दुनिया में परचम लहरा सकते हैं।

    अगले साल से शुरू होगी निफ्ट में पढ़ाई

    मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड को निफ्ट दिया है। राज्य सरकार ने इसके निर्माण के लिए एचइसी में 10 एकड़ जमीन दी है। अभी निर्माण में समय लगेगा, लेकिन अगले वर्ष से पढ़ाई शुरू हो जायेगी। कहा कि केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी से बात हो गयी है। जब तक नये भवन का निर्माण नहीं होता है, तब तक अन्य भवन में पढ़ाई शुरू होगी।

    विकासशील राज्य के लिए वस्त्र उद्योग महत्वपूर्ण

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वस्त्र उद्योग विकासशील राज्य के लिए महत्वपूर्ण है। इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। कहा कि देश का 65 प्रतिशत से ज्यादा कुकून का उत्पादन झारखंड में होता है। दुमका कुकून का हब है। सरकार दुमका में सबसे बड़ा कुकून केंद्र खोलने जा रही है। कहा कि हस्तकरघा उद्योग का दुनिया के अनुरूप वैल्यू एडिशन हो सके, इसके लिए सरकार कृतसंकल्पित है। उन्होंने हस्तकरघा के विकास के लिए देश के डिजाइनर और मॉडल को हायर करने का निर्देश विभागीय पदाधिकारी को दिया। कहा कि झारखंड में वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में देश-विदेश की नामी-गिरामी कंपनी निवेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बाजार की भी व्यवस्था करेगी।

    कार्यक्रम में थे उपस्थित

    कार्यक्रम में सीएम के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल, उद्योग सचिव विनय कुमार चौबे, झारक्राफ्ट के एमडी, अभिनेत्री कोइना मित्रा, पद्मश्री मुकुल नायक, फेमिना मिस इंडिया झारखंड स्टेफी पटेल, मिस इंडिया ओड़िशा क्रिशटीना बिजो उपस्थित थीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुजफ्फरपुर बालिका गृह यौनशोषण मामला : सीबीआई जांच अब हाईकोर्ट की निगरानी में होगी
    Next Article प्रति ट्रक 2300 रुपये की उग्रवादी करते हैं वसूली
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version