Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
    राज्य

    अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल

    shivam kumarBy shivam kumarMay 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    किशनगंज। बिहार में किशनगंज शहर के सदर थाना क्षेत्र के फरिंगगोला रेलवे फाटक स्थित चौहान बस्ती में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गयी जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी घायल हो गया, जबकि दो पुलिस पदाधिकारी भी जख्मी हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    घायल अपराधी की पहचान कटिहार जिले के रौतारा निवासी पवन कुमार उर्फ चिंटू के रूप में हुई है। उसे पैर में गोली लगी है। वहीं सदर थाना के अवर निरीक्षक नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। डीआईओ प्रभारी सह इंस्पेक्टर मुश्ताक आलम को भी आंशिक चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद घायल पुलिस अधिकारियों और अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

    जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक चोरी गिरोह के सदस्य चौहान बस्ती में जमा हुए हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। तकनीकी जांच के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे। इसी दौरान पुलिस और अपराधी पवन कुमार उर्फ चिंटू के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जाता है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें आरोपी और पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

    एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को अपराधियों के जमा होने की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान फायरिंग की घटना हुई, जिसमें दो पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं। वहीं एक अपराधी भी घायल हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से की गई फायरिंग आत्मरक्षा में की गई। मामले की जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर
    Next Article भागलपुर में 5 बच्चियां रहस्यमय ढंग से लापता, मानव तस्करी की आशंका से दहशत
    shivam kumar

      Related Posts

      भविष्य के युद्धों में तकनीक और संयुक्त सैन्य क्षमता होगी निर्णायक : जनरल अनिल चौहान

      July 12, 2026

      कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना

      July 11, 2026

      स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें, हर लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़नी चाहिए: मायावती

      July 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कैबिनेट : चिप उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी
      • हिमांशु हत्याकांड: फरार दो आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ जांच पूरी, सभी 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
      • जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन टाटानगर तक सीमित, बड़बिल के यात्रियों को झटका
      • परिमल नथवाणी और झारखंड: एक अटूट और आत्मीय रिश्ता कर्मभूमि से
      • पलामू में मतदाता सत्यापन अभियान तेज, अधिकांश क्षेत्रों में घर-घर पहुंचाए गए गणना प्रपत्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version