Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»किशनगंज में बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी, जेवरात और नगदी ले उड़े चोर
    राज्य

    किशनगंज में बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी, जेवरात और नगदी ले उड़े चोर

    shivam kumarBy shivam kumarMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    oplus_2097152
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    किशनगंज। शहर के उत्तर पाली पुलिस लाइन के समीप स्थित एक घर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नगदी की चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब घर का पूरा परिवार दिल्ली गया हुआ था। मामले को लेकर पीड़ित अजीत कुमार मंडल ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

    जानकारी के अनुसार अजीत कुमार मंडल 16 मई को अपने परिवार के साथ दिल्ली गए थे। कई दिनों बाद जब परिवार वापस घर लौटा, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर का नजारा देखकर परिवार के होश उड़ गए। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी टूटी हुई मिली।

    प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि चोर खिड़की का ग्रिल तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किए थे। इसके बाद उन्होंने घर में रखे कीमती जेवरात और लगभग 30 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी हुए जेवरात में मंगलसूत्र, मांग टीका, नथिया, तीन अंगूठियां, तीन जोड़ी कान की बालियां, दो नाक के गहने, दो सोने की चेन तथा दुर्गा जी का लॉकेट शामिल हैं। इसके अलावा कई चांदी के आभूषण भी गायब बताए जा रहे हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

    घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहजारीबाग में राहुल दुबे गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद
    Next Article NEET परीक्षार्थियों को बिहार सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी बसों में सफर रहेगा फ्री
    shivam kumar

      Related Posts

      19वां रोजगार मेला: लखनऊ में 330 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा बोले- ‘सपनों को मिल रही नई उड़ान’

      May 23, 2026

      NEET परीक्षार्थियों को बिहार सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी बसों में सफर रहेगा फ्री

      May 23, 2026

      भूमाफियाओं पर सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व मुखिया साबिर मियां गिरफ्तार

      May 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सीएम हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश, सभी सरकारी दफ्तरों के बाहर हो पेयजल की व्यवस्था
      • छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
      • लाल किले में होगा जनजातीय समाज का विशाल सांस्कृतिक समागम, देशभर से जुटेंगे प्रतिनिधि
      • प्रधानमंत्री ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- विकसित भारत में युवाओं की होगी बड़ी भूमिका
      • तेल की कीमतों पर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा- ‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता, फिर भी जनता को लूट रही सरकार’
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version