Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक

    shivam kumarBy shivam kumarJune 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। तमिल सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का बुधवार को 84 वर्ष की आयु में चेन्नई में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन से भारतीय फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है और विभिन्न राजनीतिक एवं सांस्कृतिक हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने संदेश में भारतीराजा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन अत्यंत दुखद है। वे सिनेमा जगत की एक महान हस्ती थे, जिनके कार्यों ने तमिल सिनेमा को नई दिशा दी। ग्रामीण जीवन के उनके जीवंत और यथार्थवादी चित्रण को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारतीराजा अपनी दूरदर्शी कहानी कहने की कला और ग्रामीण जीवन के वास्तविक चित्रण के लिए जाने जाते थे। उन्होंने तमिल सिनेमा को विशिष्ट पहचान दिलाई और कई यादगार फिल्मों के माध्यम से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को प्रेरित करता रहेगा।

    केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारतीराजा के निधन से भारतीय सिनेमा के एक असाधारण अध्याय का समापन हो गया है। उन्होंने आम लोगों के जीवन, उनकी आकांक्षाओं और भावनाओं को बड़े पर्दे पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर कहानी कहने की कला को नई परिभाषा दी। उन्होंने दिवंगत निर्देशक के परिवार, सहयोगियों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भारतीराजा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम से ग्रामीण जीवन और मानवीय संवेदनाओं को बेहद प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। साथ ही उन्होंने फिल्म जगत को नई प्रतिभाएं देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    उल्लेखनीय है कि, भारतीराजा का जन्म 17 जुलाई, 1941 को तमिलनाडु के थेनी जिले के अल्ली नगरम गांव में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम पेरिया मायाथेवर और मीनाक्षी अम्मल था। उनका असली नाम चिन्नासामी था, लेकिन बाद में वह भारतीराजा के नाम से मशहूर हुए। उनकी पहली फिल्म ’16 वायथिनिले’ थी। उन्होंने लगभग 44 फिल्मों का निर्देश किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईरान, बहरीन, कुवैत पर ड्रोन और मिसाइलों की बौछार, होर्मुज बंद, अमेरिका की चेतावनी-अब सिर्फ बमों से होगी बात
    Next Article कल्याण बनर्जी ने अभिषेक के खिलाफ खोला मोर्चा, कानूनी पैरवी से किया किनारा
    shivam kumar

      Related Posts

      दिल्ली के पश्चिम विहार में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने गुरु रंधावा के जिम को बनाया निशाना, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

      June 11, 2026

      तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा

      June 11, 2026

      मणिपुर में छह नागा नागरिकों की हत्या मामले की जांच एनआईए ने संभाली, फोरेंसिक जांच शुरू

      June 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • दिल्ली के पश्चिम विहार में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने गुरु रंधावा के जिम को बनाया निशाना, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
      • तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा
      • मणिपुर में छह नागा नागरिकों की हत्या मामले की जांच एनआईए ने संभाली, फोरेंसिक जांच शुरू
      • कल्याण बनर्जी ने अभिषेक के खिलाफ खोला मोर्चा, कानूनी पैरवी से किया किनारा
      • प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version