Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»स्वस्थ नागरिक ही मजबूत लोकतंत्र की सबसे बड़ी पूंजी : ओम बिरला
    देश

    स्वस्थ नागरिक ही मजबूत लोकतंत्र की सबसे बड़ी पूंजी : ओम बिरला

    shivam kumarBy shivam kumarJune 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – कहा, योग को एक दिन का उत्सव नहीं, 365 दिनों का संकल्प बनाना होगा
    नई दिल्ली। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संसद भवन परिसर में सांसदों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत लोकतंत्र की सबसे बड़ी पूंजी हैं। संसद में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन योग हमें संवाद और संयम का मार्ग दिखाता है।

    उन्होंने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस भारत की उस शाश्वत सभ्यतागत विरासत का उत्सव है, जिसने मानवता को स्वास्थ्य, संतुलन और आंतरिक शांति का मार्ग प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को नहीं, विचारों को भी संतुलित करता है। लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि योग मानसिक शांति, धैर्य और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने का सशक्त माध्यम है। लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि योग भारत की सॉफ्ट पावर नहीं, मानवता के लिए भारत की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को संवाद चाहिए, संवाद के लिए मन का संतुलन जरूरी, योग यही सिखाता है।

    योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बिरला ने कहा कि भारत के ऋषियों-मनीषियों ने सदियों तक योग परंपरा के संरक्षण के लिए प्रयास किए और इसे जीवन जीने की पद्धति के रूप में स्थापित किया। इसका उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और मानव चेतना का जागरण था। उन्होंने कहा कि आज योग एक वैश्विक जनआंदोलन बन चुका है और दुनिया इसे अपना रही है, पर यह भारत की हजारों वर्षों पुरानी ज्ञान-परंपरा का उपहार है।

    अपने संबोधन में समकालीन जीवन में योग की प्रासंगिकता पर बल देते हुए लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि आधुनिक जीवन तनाव, असंतुलन और अनिश्चितताओं से घिरा है। ऐसे समय में योग मानसिक शांति, धैर्य, भावनात्मक संतुलन और अनुशासित जीवनशैली बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक मानसिक तनाव है; योग इसका सुलभ, वैज्ञानिक और समावेशी समाधान प्रस्तुत करता है। आज की डिजिटल पीढ़ी को स्क्रीन टाइम और स्ट्रेस के बीच संतुलन बनाने के लिए योग को जीवनशैली बनाना होगा।

    बिरला ने कहा कि योग केवल फिटनेस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व, चरित्र और चेतना के विकास का माध्यम है। दैनिक जीवन में योग अपनाने से व्यक्ति अधिक संतुलित और बेहतर निर्णय लेने में सक्षम होता है तथा उसके समग्र स्वास्थ्य में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत लोकतंत्र की सबसे बड़ी पूंजी हैं और यदि देश के 140 करोड़ नागरिक प्रतिदिन कुछ मिनट योग के लिए निकालें, तो यह भारत की सबसे बड़ी जन-स्वास्थ्य क्रांति बन सकती है।

    लोक सभा अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि योग का संदेश देश के प्रत्येक कोने तक पहुंचना चाहिए। जनप्रतिनिधि समाज के साथ संवाद में रहते हैं और वे लोगों को योग अपनाने तथा इसकी परिवर्तनकारी शक्ति को समझने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जिस प्रकार हम लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करते हैं, उसी प्रकार योग को भी जन-जन के जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। बिरला ने कहा कि योग भारत की सॉफ्ट पावर नहीं, मानवता के लिए भारत की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि योग को एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि 365 दिनों का संकल्प बनाएं और नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वास्थ्य, सामंजस्य और आत्म-अनुशासन की संस्कृति को सुदृढ़ करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयोग भारत की अमूल्य धरोहर, इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं : अश्विनी वैष्णव
    Next Article कोसी नदी का रौद्र रूप: जलस्तर में भारी उछाल, बराज के 8 फाटक खोले गए
    shivam kumar

      Related Posts

      यूपी, पंजाब और गुजरात में भाजपा के नये प्रभारी नियुक्त, चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की कवायद

      August 18, 2026

      पेपर लीक आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

      August 18, 2026

      देश में बनेंगे फाइटर जेट-टैंक और मिसाइल सिस्टम के उपकरण, 405 रणनीतिक आइटम की सूची जारी

      August 18, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कोकर में पेट्रोल पंप का एग्जॉस्ट फैन फटा, धमाके से दुकानों और मकानों के शीशे टूटे
      • यूपी, पंजाब और गुजरात में भाजपा के नये प्रभारी नियुक्त, चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की कवायद
      • बिहार में शिक्षक भर्ती का बड़ा मौका, 32,388 पदों के लिए BPSC ने जारी की अधिसूचना
      • पेपर लीक आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब
      • देश में बनेंगे फाइटर जेट-टैंक और मिसाइल सिस्टम के उपकरण, 405 रणनीतिक आइटम की सूची जारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version