Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में मानसून हुआ सक्रिय, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
    Jharkhand Top News

    झारखंड में मानसून हुआ सक्रिय, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    shivam kumarBy shivam kumarJune 22, 2026Updated:June 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में मानसून ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी गतिविधियों के मजबूत होने से राज्य के अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।

    राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में वज्रपात और तेज हवाओं का खतरा अधिक बताया गया है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा और धनबाद जिलों में कहीं-कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

    मौसम विभाग के अनुसार 23 जून को उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान तेज हवाओं और वज्रपात का असर भी बना रह सकता है।

    वहीं 24 जून को भी झारखंड के अधिकांश जिलों में मौसम का यही रुख देखने को मिलेगा। उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य क्षेत्रों को छोड़कर अन्य इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

    मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, ऊंचे स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। किसानों और आम नागरिकों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नारा लगाने को लेकर तकरार: मोरहाबादी मैदान में आमने-सामने आए इरफान अंसारी और सीपी सिंह
    Next Article RSS कार्यालय हमला मामला: जांच में जुटी एटीएस, घटनास्थल का किया निरीक्षण
    shivam kumar

      Related Posts

      दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिला पद्म भूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

      June 23, 2026

      डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समाज के लिए समर्पित था : कोचे मुंडा

      June 23, 2026

      शहीद दिवस पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि

      June 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिला पद्म भूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान
      • शिबू सोरेन: झारखंड की आत्मा और अनवरत संघर्ष का महाकाव्य
      • प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
      • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया उन्हें नमन
      • गूगल प्ले स्टोर पर टेलीग्राम बहाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version