Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुहर्रम ड्यूटी में मोबाइल चलाना पड़ा भारी, महिला सिपाही निलंबित
    राज्य

    मुहर्रम ड्यूटी में मोबाइल चलाना पड़ा भारी, महिला सिपाही निलंबित

    shivam kumarBy shivam kumarJune 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    किशनगंज। मुहर्रम जैसे संवेदनशील पर्व के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर किशनगंज पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक महिला सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करती पाई गई महिला सिपाही अनुप्रिया कुमारी के खिलाफ यह कार्रवाई की। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। शनिवार को पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे पुलिस अधीक्षक शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थलों का औचक निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान सौदागर पट्टी चौक पर तैनात महिला सिपाही संख्या-853 अनुप्रिया कुमारी अपने निर्धारित कर्तव्यों के निर्वहन के बजाय मोबाइल फोन का उपयोग करती मिलीं। आरोप है कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बुलाए जाने के बावजूद वह मोबाइल में ही व्यस्त रहीं और ड्यूटी के प्रति अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई।

    पुलिस प्रशासन ने बताया कि मुहर्रम पर्व को लेकर सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद आदेशों की अवहेलना को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही निलंबन की कार्रवाई की।

    एसपी ने पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) को पूरे मामले की जांच कर 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। वहीं निलंबित महिला सिपाही से विभागीय जांच के तहत सात दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। किशनगंज पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि संवेदनशील ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा आदेशों की अवहेलना को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत भविष्य में भी ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतमाड़ में जमीन विवाद ने ली किसान की जान, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
    Next Article 29 जून को होगी केंद्रीय स्वास्थ्य परिषद की अहम बैठक, नड्डा करेंगे अध्यक्षता
    shivam kumar

      Related Posts

      तारातला गोदाम हादसा : मैं मदद के लिए चिल्ला रहा था और लोग मोबाइल से रील बना रहे थे

      June 27, 2026

      जेपी आंदोलन के हर सेनानी और लोकतंत्र के रक्षक को मिलेगा उचित सम्मान : मुख्यमंत्री

      June 25, 2026

      किशनगंज के पेटभरी चौक के पास पलटी पार्सल वैन, जांच में मिला शराब का जखीरा

      June 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • तारातला गोदाम हादसा : मैं मदद के लिए चिल्ला रहा था और लोग मोबाइल से रील बना रहे थे
      • 29 जून को होगी केंद्रीय स्वास्थ्य परिषद की अहम बैठक, नड्डा करेंगे अध्यक्षता
      • मुहर्रम ड्यूटी में मोबाइल चलाना पड़ा भारी, महिला सिपाही निलंबित
      • तमाड़ में जमीन विवाद ने ली किसान की जान, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
      • रांची में 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 5 लाख बच्चों को मिलेगी खुराक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version