Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हत्या मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित
    Jharkhand Top News

    हत्या मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    shivam kumarBy shivam kumarJune 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर हुई चाकूबाजी की घटना में करनी सेना के सरायकेला युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह की मौत के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। घटना के दौरान ड्यूटी में कथित लापरवाही बरतने के आरोप में गश्ती दल के तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) रतन कुमार दास, सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) राजेश कुमार रंजन तथा आरक्षी संख्या-913 मनोज कुमार शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के समय इनकी ड्यूटी मौके पर थी और प्रथम दृष्टया कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है।

    इधर, हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत की सूचना मिलते ही सोमवार देर रात शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। बड़ी संख्या में लोग बिष्टुपुर के रीगल गोलचक्कर पर जुट गए और सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित भीड़ ने सिटी एसपी ललित कुमार मीणा की सरकारी गाड़ी सहित पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन में तोड़फोड़ की। कई अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया और सड़क पर आगजनी कर विरोध जताया गया।

    स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसएसपी पीयूष पांडेय, सिटी एसपी ललित कुमार मीणा, डीएसपी मनोज ठाकुर समेत कई वरीय अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उन्हें दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद देर रात लगभग तीन बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका।

    पुलिस का कहना है कि हत्याकांड की जांच कई पहलुओं पर की जा रही है। घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। साथ ही, विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराम मंदिर चढ़ावा चोरी का असर भविष्य की राजनीति पर गहरा पड़ेगा
    Next Article देवघर में आधी रात मां-बेटे की हत्या, एसपी ने जांच तेज करने के दिए निर्देश
    shivam kumar

      Related Posts

      युवाओं को सुरक्षित रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था देना जरूरी : राज्यपाल

      August 15, 2026

      देश की आजादी में झारखंड के वीर सपूतों का भी बड़ा योगदान : रबीन्द्र नाथ महतो

      August 15, 2026

      रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

      August 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • छत्तीसगढ़ के बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिले 92 गावों में पहली बार लहराया तिरंगा
      • युवाओं को सुरक्षित रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था देना जरूरी : राज्यपाल
      • देश की आजादी में झारखंड के वीर सपूतों का भी बड़ा योगदान : रबीन्द्र नाथ महतो
      • रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
      • आजादी की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी- डॉ. मोहन भागवत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version