Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»ममता यू-टर्न दीदी: पूनम महाजन
    राजनीति

    ममता यू-टर्न दीदी: पूनम महाजन

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 11, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की अध्यक्ष पूनम महाजन ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘यू-टर्न दीदी’ कहा और उनकी पार्टी को एक ‘आतंक-निर्माता मशीन’ करार दिया। महाजन ने कोलकाता में एक रैली में बनर्जी के नारे ‘मां, माटी, मानुष’ पर तंज कसा और राज्य में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख की गतिविधियों को ‘अमानवीय’ करार दिया।

    महाजन ने कहा, ‘‘लोगों ने उम्मीद की थी कि महिला होने के नाते बनर्जी में लोगों के लिए करुणा होगी। लेकिन जिस तरह से वह पहले दिन से इस सरकार को चला रही हैं, मुझे लगता है कि उन्हें ‘यू-टर्न दीदी’ कहा जाना चाहिए। वह मां और बहनों से किए सारे वादे भूल गर्इं। आज, पश्चिम बंगाल महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले में शीर्ष पर है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम माटी(मातृभूमि) की बात करें तो, उनके विधायकों ने अवैध रूप से जमीनों पर कब्जा किया है और इसके लिए लड़ रहे हैं, जबकि राज्य के लोग निराश और बेरोजगार हैं। मुझे लगता है कि बनर्जी को वास्तव में ‘मैं ममता अमानुष’ के नारे के साथ आगे बढ़ना चाहिए।’’

    तृणमूल कांग्रेस पर राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसा और अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए महाजन ने कहा कि तृणमूल एक ‘आतंक निर्माता मशीन’ बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बनर्जी जब 2011 में सत्ता में आई थीं, तो उन्होंने परिवर्तन का संकल्प जताया था, लेकिन परिवर्तन केवल इमारतों में हुआ, जिसे बनर्जी के पसंदीदा रंग नीले और सफेद में बदला गया। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के जीवन में बदलाव हुआ।

    असम में एनआरसी मसौदे पर बनर्जी के विरोध पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह राज्य को बांग्लादेश बनाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ममता दीदी गुपचुप तरीके से पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश में बदलने की कोशिश कर रही हैं। जो यह कहते हैं कि एनआरसी की वजह से देश में गृहयुद्ध छिड़ जाएगा, हम ऐसे देश विरोधियों को यहां से उखाड़ फेंकेंगे।’’

    अमित शाह पूनम महाजन ममता बनर्जी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाक के नवनिर्वाचित पीएम के शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं सिद्धू
    Next Article राखी और गणेशजी की मूर्तियों को जीएसटी से बाहर रखा, क्योंकि ये हमारी धरोहर : पीयूष गोयल
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा

      May 10, 2025

      राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो

      May 8, 2025

      भारत ने पाकिस्तान को आतंकी हमले का सटीक और कड़ा जवाब दिया : सरयू राय

      May 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
      • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version