बरवाडीह. सीआईसी सेक्शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेल लाइन पर उकामाड़ के समीप रविवार की मध्यरात्रि करीब 11 बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. हादसा डाउन रेल लाइन पर पोल संख्या 256/10-12 के पास हुआ. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मियों और पुलिस में हलचल मच गयी.जानकारी के अनुसार, मध्यरात्रि करीब 11 बजे डाउन लाइन से मालगाड़ी गुजर रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया.सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ हादसे के कारणों की जांच में जुटी है. घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा.
सीआईसी सेक्शन में मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, उकामाड़ के पास मध्यरात्रि में हादसा
Related Posts
Add A Comment

