Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»भाई ने कुल्हाड़ी से काटकर की दो बहनों की हत्या, किया आत्मसमर्पण
    Jharkhand Top News

    भाई ने कुल्हाड़ी से काटकर की दो बहनों की हत्या, किया आत्मसमर्पण

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के बावैदा गांव में रविवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी, जहां एक युवक ने अपनी दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। दोनों बहनें अपने बीमार भाई की देखभाल और घर की साफ-सफाई के लिए उसके पास आयी थीं। वारदात के बाद आरोपित स्वरूप टुडू उर्फ चिंटू सोमवार की सुबह में धालभूमगढ़ थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों बहनों के शव बरामद करने के साथ हत्या में इस्तेमाल की गयी कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है।

    स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, स्वरूप टुडू अपने घर में अकेला रहता था और कई दिनों से बीमार चल रहा था। बीमारी में सुधार नहीं होने पर उसने रविवार रात घाटशिला के चुनूडीह से एक ओझा को बुलाया था। इस दौरान उसकी बड़ी बहनें दुलारी सोरेन (55) और लक्ष्मी मंडी (50) भी उसके घर पहुंची थीं। दोनों बहनें बीमार भाई के घर की साफ-सफाई करने आयी थीं। रविवार रात घर में पूजा का आयोजन भी किया गया था। इसमें लक्ष्मी मंडी के पति सूरजु मांडी को भी बुलाया गया था, लेकिन वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

    आरोप है कि देर रात जब दोनों बहनें सो रही थीं, तभी स्वरूप टुडू ने कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गयी। लक्ष्मी मंडी बासाझोर की रहने वाली थीं, जबकि दुलारी सोरेन घाटशिला प्रखंड की आसना पंचायत अंतर्गत चढ़ईगोड़ा गांव में रहती थीं।

    घटना की सूचना मिलने के बाद धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ बावैदा गांव पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

    प्रारंभिक जानकारी में घटना के पीछे ओझा-गुनी से जुड़ा मामला होने की आशंका जतायी जा रही है। हालांकि, दोनों महिलाओं की हत्या किस वजह से की गयी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिवार में दो भाई और तीन बहनें थीं। आरोपित के बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि तीसरी बहन की शादी गांव में ही हुई है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही दोहरे हत्याकांड की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमीन से जुड़े भ्रष्टाचार पर ACB का शिकंजा, 25 दिनों में 10 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article रांची में पेड़ों को बचाने के लिए इंस्टाग्राम पर अनोखी मुहिम, 10 लेन सड़क के लिए काटे जाने हैं करीब 7 हजार पेड़
    shivam kumar

      Related Posts

      चतरा में हथियार और 54 गोलियों के साथ टीएसपीसी समर्थक गिरफ्तार

      October 12, 2026

      रांची में पेड़ों को बचाने के लिए इंस्टाग्राम पर अनोखी मुहिम, 10 लेन सड़क के लिए काटे जाने हैं करीब 7 हजार पेड़

      October 12, 2026

      जमीन से जुड़े भ्रष्टाचार पर ACB का शिकंजा, 25 दिनों में 10 आरोपी गिरफ्तार

      October 12, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • चतरा में हथियार और 54 गोलियों के साथ टीएसपीसी समर्थक गिरफ्तार
      • रांची में पेड़ों को बचाने के लिए इंस्टाग्राम पर अनोखी मुहिम, 10 लेन सड़क के लिए काटे जाने हैं करीब 7 हजार पेड़
      • भाई ने कुल्हाड़ी से काटकर की दो बहनों की हत्या, किया आत्मसमर्पण
      • जमीन से जुड़े भ्रष्टाचार पर ACB का शिकंजा, 25 दिनों में 10 आरोपी गिरफ्तार
      • झारखंड हाईकोर्ट से हाई स्कूल शिक्षक भर्ती मामले में नागेंद्र नाथ परिहार को झटका, रिव्यू याचिका खारिज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version