रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने छत्तीसगढ़ के जशपुर राजपरिवार के सदस्य रामगढ़ स्थित पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी।
जशपुर के महाराजा एवं पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव के साथ महारानी अमृता सिंह जूदेव, विक्रम सिंह, युवराज यश प्रताप जूदेव और राजकुमार आर्य प्रताप जूदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की। इस दौरान राजपरिवार के सदस्यों ने दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

