Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»दिल्ली : CS ‘पिटाई’ मामले में आरोपपत्र दाखिल, केजरीवाल का भी नाम
    Top Story

    दिल्ली : CS ‘पिटाई’ मामले में आरोपपत्र दाखिल, केजरीवाल का भी नाम

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 13, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की फरवरी में कथित तौर पर पिटाई के मामले में सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व आम आदमी पार्टी (आप) के 11 अन्य विधायकों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।

    आरोपपत्र पटियाला हाउस कोर्ट में अंशु प्रकाश की शिकायत की जांच के आधार पर दाखिल किया गया है। इसमें विधायक अमानतउल्ला खान, प्रकाश जारवाल, नीतिन त्यागी, ऋतुराज गोविंद, संजीव झा, अजय दत्त, राजेश ऋषि, राजेश गुप्ता, मदन लाल, परवीन कुमार व दिनेश मोहनिया के भी नाम हैं।

    दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अंशु प्रकाश की शिकायत पर 20 फरवरी को मामला दर्ज किया गया था। जांच पूरी होने व रिकॉर्ड के लिए साक्ष्य जुटाए जाने के बाद अब अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया है।’’ मुख्य सचिव ने आरोप लगाया था कि उन्हें 19 फरवरी की रात मुख्यमंत्री के आवास पर केजरीवाल की मौजूदगी में आप विधायकों द्वारा पीटा गया था। उन्हें मुख्यमंत्री आवास पर देर रात बैठक के लिए बुलाया गया था।

    दिल्ली सरकार के मंत्रियों गोपाल राय, सत्येंद्र जैन, कैलाश गहलोत, राजेंद्र पाल गौतम व इमरान हुसैन ने एक संयुक्त बयान में आरोपपत्र को ‘फर्जी’ व ‘राजनीति से प्रेरित’ बताया। मंत्रियों ने आरोपपत्र को मनगढ़ंत व झूठे आरोपों पर आधारित बताया। उन्होंने कहा, ‘‘इसे राजनीति से प्रेरित होकर दिल्ली पुलिस द्वारा दाखिल किया गया है।’’

    बयान में कहा गया, ‘‘यह भारतीय चुनावी इतिहास में सबसे बड़े जनादेश के साथ चुनकर आई दिल्ली सरकार को लगातार परेशान किए जाने और उसके खिलाफ की जाने वाली साजिशों का सबसे ताजा उदाहरण है।’’ मंत्रियों ने यह भी कहा कि फरवरी 2015 में अपने राजनीतिक जीवन में मिली सबसे करारी हार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली की चुनी हुई सरकार को माफ नहीं किया है।

    बयान में कहा गया, ‘‘उन्होंने पूरी तरह से बदला लेने के लिए सारी एजेंसियों को अपनी पूरी ताकत से आप सरकार को कुचलने के लिए छोड़ दिया है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने बीते साढ़े तीन सालों में अपने आप विधायकों पर झूठे मामले दर्ज करने के मामलों से कोई सबक नहीं सीखा है। बयान में कहा गया, ‘‘अब ये बात दस्तावेजों में है कि दिल्ली की विभिन्न फास्ट ट्रैक अदालतों ने पिछले पांच महीनों के दौरान 22 में से 19 मामलों में चुने हुए विधायकों को बरी/दोषमुक्त कर दिया है। ये मुकदमे विधायकों पर फरवरी 2015 के बाद से लगाए गए थे।’’

    उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार को शक्तिहीन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। मंत्रियों ने कहा कि ‘हालिया भयावह साजिश भाजपा की केंद्र सरकार के पसंदीदा नौकरशाह द्वारा पूरी तरह से झूठे मामले में मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए रची गई है।’ बयान में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का नाम एक फर्जी और हास्यास्पद आपराधिक मामले में डालने की साजिश मोदी सरकार की अत्यधिक हताशा का नतीजा है। ऐतिहासिक जनादेश के साथ सत्ता में आई एक सरकार को हटाने के मोदी सरकार के अब तक सारे प्रयास विफल रहे हैं।’’

    अरविंद केजरीवाल अंशु प्रकाश दिल्ली मनीष सिसोदिया मुख्य सचिव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा मिलने से देशभर में आनंद और खुशी
    Next Article यूपी: पति को बंधक बना पत्नी की लुटी अस्मत, 3 नामजद
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version