Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»केरल में भारी बारिश: दक्षिण रेलवे और कोच्चि मेट्रो ने ट्रेन सेवा स्थगित की, 7 दिन में 80 की मौत
    ताजा खबरें

    केरल में भारी बारिश: दक्षिण रेलवे और कोच्चि मेट्रो ने ट्रेन सेवा स्थगित की, 7 दिन में 80 की मौत

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 16, 2018Updated:August 16, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • केरल में 39 बांधों में से ज्यादातर में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर
    • केरल के 14 में से 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, बीते 24 घंटे में 33 की मौत

    तिरुअनंतपुरम. पूरे केरल में बुधवार से भारी बारिश हो रही है। राज्य के 14 में से 12 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मध्य केरल के कई इलाकों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह ठप हो चुका है। दक्षिण रेलवे और कोच्चि मेट्रो ने गुरुवार को अपनी सेवाएं स्थगित कर दीं। बुधवार को इडुक्की, मुल्लापेरियार और इडमलयार समेत 35 बांधों के गेट खोलने से कई इलाके जलमग्न हो गए थे। पेरियार नदी का जलस्तर बढ़ने से कोच्चि पर खासा असर हुआ है। यहां के कई इलाकों में पानी भर गया। उधर, 8 अगस्त से अब तक राज्य में बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते 77 लोगों की मौत हो गई। मानसून शुरू होने से लेकर अब तक राज्य में औसत 71 इंच बारिश हो चुकी है।
    मुन्नार में 82 पर्यटक बाढ़ और भूस्खलन के चलते बस में फंस गए। उधर, मलमपुझा के वलियाकडु गांव में सेना ने 35 फीट लंबा ब्रिज बनाकर 100 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया। एनडीआरएफ और नौसेना की टीमें भी राहत और बचाव का कार्य कर रही हैं। भारतीय नौसेना ने बताया कि उनकी 21 टीमें अलग-अलग इलाकों में काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री पी विजयन ने बुधवार देर रात कहा कि केरल के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। अधिकांश बांधों के गेट खोले गए। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बर्बाद हो चुके हैं। लोगों को साफ पीने का पानी मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है। बारिश अगले 4 दिन तक जारी रहेगी, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।

    केरल में इस मानसून में 71 इंच बारिश: राज्य में पिछले 24 घंटों में 38.11 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि मानसून शुरू होने से अब तक राज्य में 1806.64 मिली मीटर (71 इंच) बारिश हो चुकी है। आपदा प्रबंधन नियंत्रण केंद्र के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि सरकार ने 768 राहत शिविर लगाए हैं, जहां बुधवार देर तक 22115 परिवारों के 85,398 लोगों को ठहराया गया।

    मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री से बात की: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन से फोन पर बात की। इस बीच, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सेना, नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक बलों के वरिष्ठ अधिकारियों को केरल के लोगों को हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी मुख्यमंत्री पी विजयन से फोन पर बात कर राज्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleJio Phone 2 की पहली फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे से होगी शुरू, जानें कहां से खरीदें
    Next Article केरल में बाढ़ से तबाही, पीड़ितों की मदद के लिए राहुल ने पीएम मोदी से की बात
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची से 80 लाख की विदेशी शराब लदा ट्रक गायब, जांच में जुटी पुलिस

      November 1, 2026

      IIT-ISM धनबाद के फाइनल ईयर छात्र की संदिग्ध मौत, एक्वामरीन हॉस्टल के बाहर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

      October 31, 2026

      कोकर से लापता बच्ची का मिला शव! पहचान करने में जुटी पुलिस; बुलाई गई FSL टीम

      May 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में सरकारी आवास के बाहर टेंट लगाकर बैठीं AICC की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद, प्रशासन की कार्रवाई का किया विरोध
      • सुखद संयोग लेकर आई है इस बार की दिवाली! जानें, किस शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजा करने से मिलेगा विशेष लाभ
      • सरना रीति-रिवाज से हुआ सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत का अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि
      • इरफान अंसारी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए : रणधीर कुमार सिंह
      • नामकुम की पूर्व अंचल अधिकारी शुभ्रा रानी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version