Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, April 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»आईसीसी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली नंबर-2 पर बरकरार
    क्रिकेट

    आईसीसी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली नंबर-2 पर बरकरार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 10, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुबई: भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने आज यहां जारी बल्लेबाजों की आईसीसी वनडे रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा जबकि आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर उनसे महज दो अंक पीछे तीसरे स्थान पर हैं।

    वार्नर पहले कोहली से 62 अंक से पिछड़ रहे थे लेकिन शुक्रवार को मेलबर्न में समाप्त हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ चैपल-हैडली सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने यह बढ़त महज दो अंक की कर ली जिसमें आस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीत दर्ज की।

    वार्नर तीन मैचों में 299 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे जिससे उन्होंने अपनी तीसरे नंबर की रैंकिंग मजबूत कर ली। दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स अब भी नंबर एक रैंकिंग पर काबिज बल्लेबाज हैं, वह कोहली से 13 अंक आगे हैं।

    नंबर एक स्थान के लिये जद्दोजहद अगले महीने फिर शुरू होगी जब कोहली के इंग्लैंड के खिलाफ 15 से 23 जनवरी तक तीन मैचों की सीरीज में खेलने की उम्मीद है। वार्नर पाकिस्तान के खिलाफ 13 से 26 जनवरी तक होने वाले पांच मैचों की सीरीज में मैदान में उतरेंगे और डिविलियर्स श्रीलंका के खिलाफ 28 जनवरी से 10 फरवरी तक पांच एक दिवसीय सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई करेंगे।

    न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल और आस्ट्रेलिया की स्टीव स्मिथ, मिशेल मार्श और जोश हेजलवुड की तिकड़ी ने भी कैरियर की उंची रैंकिंग हासिल कर ली है। गुप्टिल को सीरीज में 193 रन का फायदा मिला जिससे उन्हें दो पायदान का लाभ मिला। इससे वह छठे स्थान पर पहुंच गये। स्मिथ छह पायदान की छलांग से 10वें स्थान पर पहुंच गये हैं, उन्होंने सीरीज में 236 रन का योगदान दिया था।

    मार्श तीन पायदान के फायदे से 22वें स्थान पर पहुंच गये। पैट क्यूमिंस ने 47वें स्थान पर वापसी की है जबकि अन्य गेंदबाजों ने उपर की ओर कदम बढ़ाये हैं जिसमें जेम्स फॉकनर :23वें, दो पायदान की छलांग: और मिशेल सैंटनर :50वें, 16 पायदान की छलांग: शामिल हैं।

    ट्रेंट बोल्ट ने अपना नंबर एक स्थान कायम रखा। वह दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर से आठ अंक उपर हैं जिसमें वेस्टइंडीज के सुनील नरेन एक अंक पीछे तीसरे स्थान पर हैं। आल राउंडर खिलाड़ियों की सूची में कोई बदलाव नहीं हुआ है जिसमें बांग्लादेश के शकिब अल हसन शीर्ष पर हैं, जिसके बाद एंजेलो मैथ्यूज, मोहम्मद नबी, जेम्स फॉकनर और मिशेल मार्श काबिज हैं।

    आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में नंबर एक टीम आस्ट्रेलिया के 118 से बढ़कर 120 अंक हो गये हैं। न्यूजीलैंड पिछड़ कर भारत के बाद चौथे स्थान पर खिसक गयी। न्यूजीलैंड ने सीरीज की शुरूआत 112 अंक से की थी लेकिन 0 – 3 से मिली हार का मतलब उसके अंक 109 अंक हो गये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईपीएल 2017 में नहीं होंगे केकेआर के गेंदबाजी कोच वसीम अकरम
    Next Article विराट कोहली ने बनाया उपलब्धियों से भरा 15वां टेस्ट शतक
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भारतीय अंडर-17 महिला टीम एएफसी एशियाई कप के लिए सूझो पहुंची

    April 27, 2026

    आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया

    April 22, 2026

    रांची को मिली भारत-वेस्टइंडीज टी-20 और भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की मेजबानी

    March 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हिंदू जनजागृति समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    • काशी में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, त्रिशूल और डमरू के साथ दिखे पीएम मोदी, बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर की पूजा-अर्चना
    • झारखंड में पुलिसकर्मियों के वेतन भुगतान शुरू, मुख्यालय सहित कई जिलों में मिली राहत
    • बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव ः अपराह्न तीन बजे तक 78.68 % मतदान 
    • साबरकांठा में लग्जरी बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, 8 घायल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version