Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»केरल के बाढ़ में झारखंड के 450 मजदूर फंसे
    Breaking News

    केरल के बाढ़ में झारखंड के 450 मजदूर फंसे

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 19, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • विधायक डॉ इरफान अंसारी ने सभी मजदूरों को लाने की पहल की
    • मुख्य सचिव और पीएमओ ऑफिस से की बातचीत

    जामताड़ा : केरल में आयी बाढ़ में जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के जामताड़ा, करमाटांड़ एवं नारायणपुर के करीब साढ़े चार सौ मजदूर फंसे हुए हैं. सभी मजदूर केरल के इडुक्की, वायनाड, त्रिवेंद्रम और पलक्कड़ जिले में काम करने गये थे. जहां वर्तमान में बाढ़ आया हुआ है. पिछले दो दिन से सभी मजदूरों का संपर्क उनके परिजनों से नहीं हो पा रहा है. इस कारण मजदूरों के परिजनों को अनहोनी की चिंता सता रही है. शनिवार को जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी बाढ़ में फंसे मजदूरों के परिजनों से मुलाकात की और पीएमओ ऑफिस से बातचीत की. बातचीत के दौरान विधायक से पीएमओ ऑफिस के अधिकारी ने बाढ़ में फंसे सभी मजदूरों के नाम और पते मेल करने की बात कही है. इसके बाद विधायक ने मजदूरों की पूरी जानकारी पीएमओ ऑफिस को मेल पर उपलब्ध करा दी है.

    छह माह पूर्व काम करने के लिए सभी गये थे केरल : जिला में मजदूरी करने का साधन नहीं रहने के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्र के लोग दूसरे राज्य जैसे केरल, दिल्ली, यूपी, पश्चिम बंगाल सहित अन्य जगह से पलायन करते रहते हैं. छह माह पूर्व जामताड़ा, नारायणपुर तथा करमाटांड़ से करीब साढ़े चार सौ मजदूर केरल के इडुक्की, वायनाड, त्रिवेंद्रम और पलक्कड़ जिला में स्थित कारखाना में काम करने के लिए गये हुए थे. जिसमें अधिकांश मजदूर नारायणपुर थाना क्षेत्र के हैं, लेकिन केरल में आये भीषण बाढ़ में सभी मजदूर फंसे हुए हैं.
    विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि क्षेत्र से लगातार मजदूर पलायन कर रहे हैं. बाढ़ में मजदूरों के फंसने की जानकारी मिली है. मैं स्वयं मजदूरों के परिजनों से जाकर मिला तथा मजदूरों की सूची मुख्य सचिव व पीएमओ ऑफिस को मेल पर दिया है. ताकि जल्द ही बाढ़ में फंसे मजदूरों का पता चल सके और उसे सकुशल वापस घर लाया जा सके. मुख्य सचिव ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी मजदूरों का पता लगाकर सुरक्षित स्थान पर लाया जायेगा. सभी मजदूर नारायणपुर, करमाटांड़ जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के दो दिन से नहीं हो पा रहा है मजदूरों से संपर्क, परिजनों की चिंता बढ़ी
    केरल काम करने के लिए गये नारायणपुर प्रखंड के तरकूजोड़ी गांव निवासी सकबुल अंसारी गुरुवार को आखिरी बार अपने पिता रफिक मियां को फोन किया था. जिसमें सकबुल अंसारी ने अपने पिता से कहा कि यहां पर चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी दिख रहा है, हमलोग जिस घर में थे. वह घर बाढ़ में बह गया है. इस कारण हमलोग काफी परेशान हैं. हमलोग के पास खाने के लिए कुछ भी नहीं बचा है. उसके बाद सकबुल का फोन कट गया. उसके बाद से फिर संपर्क नहीं हो पाया. इस संबंध में सकबुल के पिता रफिक मियां ने बताया कि यहां से जो भी मजदूर काम करने के लिए केरल गये थे. सभी बाढ़ में फंसे हुए हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान: इमरान खान की कैबिनेट में होंगे 20 मंत्री
    Next Article 2019 के लिए 20 से करें आवेदन, परीक्षा अगले वर्ष
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version