Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»एशियन गेम्स : बजरंग पूनिया ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई
    Top Story

    एशियन गेम्स : बजरंग पूनिया ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 19, 2018Updated:August 19, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय स्टार रेसलर बजरंग पूनिया ने पुरुषों की 65 किग्रा स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में जापान के ताकातानी दाइचि को 11-8 से हराते हुए 18वें एशियाई खेलों के पहले दिन भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। प्रतियोगिता में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है। गोल्ड मेडल जीतने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बजरंग को बधाई दी है। बता दें कि पूनिया ने एशियन गेम्स-2014 में सिल्वर मेडल जीता था, जिसका रंग वह इस बार बदलने में कामयाब रहे। इससे पहले अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
    मुकाबला बेहद कांटे का रहा। भारतीय रेसलर ने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए पहले 16 सेकंड में ही 6 पॉइंट जुटा लिए थे, लेकिन जापानी रेसलर ने वापसी की। एक वक्त दोनों रेसलर 6-6 की बराबरी पर आ गए थे, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा बजरंग ने जापानी रेसलर पर काबू पा लिया। यह मुकाबला बजरंग ने 11-8 से अपने नाम करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। बता दें कि 24 वर्षीय भारतीय पहलवान ने एशियाई खेलों से पहले लगातार 3 स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। उन्होंने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में, जॉर्जिया में तबलिसी ग्रांप्री और इस्तांबुल में यासर दोगु अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिताब जीता था।

    सेमीफाइनल में दमदार प्रदर्शन : सेमीफाइनल मुकाबले बजरंग ने मंगोलिया के बाटमगनाई बैटचुलुन को 10-0 से मात दे फाइनल में प्रवेश किया। बजरंग ने शुरू से तेज और आक्रामक खेल खेला। मंगोलिया के खिलाड़ी ने हालांकि कुछ देर साहस दिखाया, लेकिन जैसे ही बजरंग ने उनको पलटते हुए दो अंक हासिल किए, उनका मनोबल टूट गया।
    इसके बाद भारतीय खिलाड़ी अपने विपक्षी पर दो-दो अंकों के लगातार चार दांव लगाते हुए 8-0 की बढ़त ले ली। बाटमगनाई बैटचुलुन को इस दौरान आंख के नीचे भी चोट लगी। पहले राउंड की समाप्ति के बाद तक बजरंग ने 8-0 की बढ़त ले ली थी। दूसरे राउंड में बजरंग ने एक और दो अंक का दांव खेल स्कोर 10-0 किया और तकनीकी दक्षता के आधार पर उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया।

    क्वॉर्टर फाइनल में फेजेव को हराया : पूनिया ने क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में ताजिकिस्तान के फेजेव अब्दुलकासिम को 12-2 से मात दी। पहले चरण में बजरंग ने फेजेव को टैकल करते हुए पीली रेखा से बाहर कर छह अंक बटोर कर मजबूत बढ़त हासिल की। वह प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को खुद पर हावी होने का मौका ही नहीं दे रहे थे। ऐसे में उन्होंने पहले ही दौर में 9-2 से पहली बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद, फेजेव को वापसी का मौका न देते हुए बजरंग ने 12-2 से जीत दर्ज की।

    प्री-क्वॉर्टर फाइनल में खासानोव को हराया : बजरंग ने रविवार को प्री-क्वॉर्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के पहलवान सिरोजिद्दीन खासानोव को 13-3 से हराया। पहले चरण में बजरंग ने अच्छा दांव लगाया और खासानोव को टैकल करते हुए 6-3 से पीछे कर दिया। दूसरे दौर में भी बजरंग ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर पकड़ बनाए रखी और 9-3 से बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को वापसी का मौका नहीं दिया और 13-3 से जीत हासिल की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजनहित के लिए संघर्षरत है झाविमो: बाबूलाल
    Next Article आज हरिद्वार में अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि विसर्जन
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड के सभी जिलों में नौ तक बारिश की संभावना

      July 6, 2025

      अपराधियों ने हाइवा में लगाई आग

      July 6, 2025

      बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने दलाई लामा को 90वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
      • झारखंड के सभी जिलों में नौ तक बारिश की संभावना
      • अपराधियों ने हाइवा में लगाई आग
      • बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
      • साकची में निकला अलम का जुलूस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version