Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»देवघर में स्थाई रूप से शिवलोक की स्थापना होगी : रघुवर दास
    Top Story

    देवघर में स्थाई रूप से शिवलोक की स्थापना होगी : रघुवर दास

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 20, 2018Updated:August 20, 2018No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर झारखंड मंत्रालय स्थित सभा कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देवघर पहुंचे कांवरिया श्रद्धालुओं से सीधी बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों एवं दूसरे देशों से पहुंचे कांवरिया श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। आने वाले वर्षों में देवघर को अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। देवघर स्थित मदरसा मैदान में शिवलोक स्थापित होगी। शिवलोक में चारों धाम का दर्शन कांवरिया श्रद्धालु कर सकेंगे।

    कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए मेला एक्सप्रेस चलाने पर विचार : मुख्यमंत्री ने कहा- देवघर एवं दुमका डीसी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने कांवरिया श्रद्धालुओं के व्यवस्था के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है। पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में भी बेहतर सुविधाएं श्रद्धालुओं को मिलती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश से आए कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए मेला एक्सप्रेस चलाने पर विचार किया जा रहा है। मेला एक्सप्रेस चलाने के संबंध में रेल मंत्री भारत सरकार से वार्ता हुई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से भी मेला एक्सप्रेस चलाए जाने पर विचार विमर्श किया गया है। मेला एक्सप्रेस चलाए जाने के प्रस्ताव पर रेल मंत्री भारत सरकार द्वारा सकारात्मक आश्वासन भी मिला है।
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देवघर में जल्द ही एयरपोर्ट का भी निर्माण कराया जा रहा है, जिससे दूसरे देशों अथवा राज्यों से कांवरिया श्रद्धालुओं को बाबा धाम आने में काफी सुविधा होगी। बस 2019 तक देवघर में एम्स स्थापना होगी साथ ही ओपीडी का शुभारंभ भी होगा। देवघर में राष्ट्रीय मानक के तौर पर स्वास्थ्य सुविधा स्थापित हो यह सरकार का लक्ष्य है।

    इस वर्ष देवघर को स्वर्ग बना दिया: कांवड़िया श्रद्धालु
    सीधी बात के क्रम में भभुआ जिला बिहार से देवघर पहुंचे रामाश्रय शर्मा ने मुख्यमंत्री के समक्ष देवघर यात्रा का अनुभव साझा करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष की व्यवस्था काफी अच्छी है। साफ सफाई से लेकर शौचालय, पानी बिजली इत्यादि की सुविधा बहुत ही कारगर तरीके से की गई है। चतरा से देवघर पहुंचे कांवरिया श्रद्धालु सुनील कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री से देवघर आने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने इस वर्ष देवघर को स्वर्ग बना दिया है। बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण करना बहुत ही आनंदमय लग रहा है। कांवरियों के सुविधा के लिए सिटी बस भी चलाई जा रही है जो एक बहुत अच्छी पहल है। सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल से आए कांवरिया सरदारों संजीव दास ने कहा कि सुल्तानगंज से देवघर तक बालू मिट्टी, पानी, शौचालय एवं टेंट सिटी की व्यवस्था बहुत ही अच्छे तरीके से की गई है। व्यवस्था अच्छी होने के कारण इस बार कांवरियों को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं हो रही है।

    झारखंड विकास की ओर अग्रसर हो : बिहार से पहुंचे कांवरिया श्रद्धालु गोपाल सिंह ने मुख्यमंत्री को सभी बिहार के कांवरियों की तरफ से बधाई देते हुए कहा कि पिछले 7 वर्षों से हुए लगातार देवघर बाबा बैजनाथ धाम को जल अर्पण करने आ रहे हैं। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष जिला प्रशासन एवं नगर निगम के लोग एक-एक कांवरियों पर नजर रखे हुए हैं एवं उनके सुविधा के लिए आवश्यक कार्य किया जा रहा है। इस बार देवघर में साफ-सफाई बहुत ही बढ़िया तरीके से की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस साल देवघर में मच्छर भी नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि हम कांवरिया बाबा बैद्यनाथ धाम से प्रार्थना करते हैं कि इसी तरह आप की सरकार निरंतर कांवरियों की सेवा करती रहे और झारखंड विकास की ओर अग्रसर हो। पलामू जिला झारखंड से देवघर पहुंचे कांवरिया श्रद्धालु पुष्पा देवी ने मुख्यमंत्री के समक्ष बताया कि हर साल की भांति इस साल साफ-सफाई बहुत ही अच्छी तरीके से की गई है। ठहरने के लिए टेंट सिटी का निर्माण कराना सरकार की अच्छी पहल है। उन्हें इस वर्ष किसी प्रकार की कोई दिक्कत बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण करने में नहीं हुई।

    इस वर्ष का मौसम कांवरिया श्रद्धालुओं के अनुकूल : सुपौल जिले से पहुंचे कांवरिया सरदारों गोविंद कुमार मंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि वर्ष 2013 से हुए देवघर आ रहे हैं। इस वर्ष की व्यवस्था उन्हें बहुत अच्छी लगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष हर क्षेत्र में सुविधाएं कारगर ढंग से की गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि देवघर का मौसम भी बहुत ही अच्छा है। इस वर्ष का मौसम कांवरिया श्रद्धालुओं के अनुकूल है।

    सरकार ने बहुत अच्छी नीति के साथ कार्य किया : उत्तर प्रदेश से पहुंचे कांवरिया श्रद्धालु दामोदर ने सरकार की तरफ से मिल रही सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देवतुल्य कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए सरकार ने बहुत अच्छी नीति के साथ कार्य किया है। उनका देवघर आना सफल रहा। उत्तर प्रदेश से देवघर पहुंची महिला कांवरिया श्रद्धालु राजमति ने मुख्यमंत्री के समक्ष बताया कि इस वर्ष ठहरने,बिजली, पानी, सड़क, शौचालय, बेड,बेडसीड, चद्दर, बिजली, पंखा इत्यादि की सुविधा बहुत ही बेहतर है। श्रद्धालु कांवरियों में बासमती देवी, बलराम यादव आदि ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपने अनुभव साझा किए एवं कुछ आवश्यक सुझाव भी दिए। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांवरियों द्वारा मिले सुझाव पर विचार करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए क्यू कंपलेक्स के सेकंड फेज के निर्माण के बाद जलार्पण के लिए लाइन को छोटा करने का प्रयास किया जाएगा ताकि कांवरियों को जल अर्पण करने में कम समय लगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्वीटर के माध्यम से भी कांवरिया श्रद्धालु अपने शिकायत एवं सुझाव दे सकते हैं। उनके शिकायत एवं सुझाव पर अविलंब कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने श्रावण मास की चौथे सोमवार के अवसर पर झारखंड सहित अन्य राज्यों एवं विदेशों से पहुंचे कांवरिया श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी ब्रिटेन में, सीबीआइ ने सौंपने का किया अनुरोध
    Next Article वोट बैंक के लिए अटल जी के अस्थि कलश को घूमा रहे हैं PM मोदी : कांग्रेस प्रभारी गोहिल
    azad sipahi

      Related Posts

      JPSC को फिर पटरी पर लाने की कवायद तेज, कैबिनेट में पुनर्गठन प्रस्ताव पर होगी चर्चा

      August 23, 2026

      कोकर स्थित टाटा मोटर्स वर्कशॉप में लगी आग, छह वाहन जलकर राख

      August 23, 2026

      गोलमुरी में तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकराई, 37 वर्षीय युवक की मौत

      August 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती हमलावर, कांग्रेस-राहुल गांधी पर साधा निशाना
      • JPSC को फिर पटरी पर लाने की कवायद तेज, कैबिनेट में पुनर्गठन प्रस्ताव पर होगी चर्चा
      • कोकर स्थित टाटा मोटर्स वर्कशॉप में लगी आग, छह वाहन जलकर राख
      • गोलमुरी में तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकराई, 37 वर्षीय युवक की मौत
      • विदेशों में रह रहे नेपाली नागरिकों को मिलेगा मतदान का अधिकार? सरकार ने शुरू की तैयारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version