Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»केरल बाढ़: मदद की रकम के ऐलान से यूएई का इनकार
    Breaking News

    केरल बाढ़: मदद की रकम के ऐलान से यूएई का इनकार

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 25, 2018Updated:August 25, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। यूएई ने केरल को बाढ़ राहत राशि के लिए 700 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऑफर देने के दावे को खारिज कर दिया है। यूएई का कहना है कि अभी राशि और मदद के तरीके पर कुछ तय नहीं हो सका है। इसके बारे में हमने आधिकारिक रूप से न ही कुछ कहा है और भारत सरकार को कोई पेशकश भी नहीं की है। इसके बाद अब देश में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। यूएई के राजदूत अहमद अल बन्ना ने शुक्रवार को कहा कि खाड़ी देश ने आधिकारिक तौर पर अभी तक किसी मदद का ऐलान नहीं किया है। अब यूएई के राजदूत के इस दावे पर बवाल मच गया है। अहमद अल बन्ना का बयान आते ही बीजेपी सूबे की लेफ्ट सरकार पर हमलावर हो गई। बीजेपी ने दावा किया कि यूएई की मदद की मनगढ़ंत बात ‘कम्युनिस्ट-इस्लामिक’ इसलिए रची गई ताकि देश को बदनाम किया जा सके।
    बीजेपी ने हमला करते हुए कहा कि यह बेहद अजीब बात है कि सरकार की ओर से मदद का ऑफर ठुकराने की बात की गई, जबकि ऐसी कोई पेशकश की ही नहीं गई थी। अल बन्ना ने कहा कि यूएई ने सिर्फ एक इमर्जेंसी कमिटी गठित करने को कहा था ताकि लोगों से ईद के दौरान इस प्राकृति आपदा के लिए दान की अपील की जा सके। यूएई दूतावास के सीनियर अधिकारी ने बताया, ‘यूएई ने आधाकारिक रूप से केरल को किसी तरह की मदद की बात नहीं की है। हमने किसी भी सहायता के लिए भारत को कोई संदेश नहीं दिया है।’

    कम्युनिस्ट-इस्लामिक गठजोड़ पर बीजेपी का अटैक : हालांकि यूएई के दूतावास के सीनियर अधिकारी ने कहा कि अगले कुछ दिनों में हम केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए किसी योजना को तैयार करेंगे। बीजेपी आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ‘यह परेशान करने वाली बात है कि केरल में कम्युनिस्ट-इस्लामिक गठजोड़ एक अन्य देश की ओर से उस मदद पर खुश है, जो ऑफर ही नहीं की गई। दूसरी तरफ सेवा भारती जैसे संगठनों की मदद को खारिज किया जा रहा है क्योंकि उनसे वैचारिक असहमति है।’

    विजयन के इस बयान से शुरू हुआ था विवाद : यह विवाद तब शुरू हुआ, जब केरल के सीएम पिनराई विजयन ने कहा था कि केरल के सीएम पी विजयन ने कहा था कि अबूधाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयन ने पीएम मोदी के साथ फोन पर बातचीत में केरल के लिए 700 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की पेशकश की है। फिर इसके बाद केंद्र सरकार ने कहा था कि वह केरल के लिए की गई विदेशी मदद की सराहना करते हैं, लेकिन वर्तमान नीतियों के चलते वह इसे स्वीकार नहीं कर सकते हैं। इसके बाद इस मामले पर केंद्र और केरल सरकार के बीच काफी बयानबाजी भी हुई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस को घमंड आ गया था इसलिए 2014 में हारे : राहुल गांधी
    Next Article बिजली की सब्सिडी डीबीटी से दी जायेगी
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version