Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची: दिव्यांगों को मिलेगा प्रशिक्षण
    Breaking News

    रांची: दिव्यांगों को मिलेगा प्रशिक्षण

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 27, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची. राज्य के छह जिला पुनर्वास केंद्रों रांची, हजारीबाग, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद और पलामू को चुस्त- दुरुस्त किया जाएगा और उन केंद्रों में कृत्रिम अंग तैयार किया जाएगा। इनका संचालन केंद्र सरकार के सहयोग से किया जाएगा। राज्य सरकार भी आधारभूत संरचना तैयार करने के लिए अपना सहयोग देगी। उन केंद्रों के लिए विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी इसके लिए पदों का सृजन भी किया जाएगा।
    इतना ही नहीं इन केंद्रों में कृत्रिम अंग बनाने के साथ ही दिव्यांगों के ट्राईसाइकल की मरम्मत का भी काम किया जाएगा। कृत्रिम अंग बनाने के लिए उपकरण या फार्मा मंगाया जाएगा। पिछले माह मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण के संबंध में कई बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई।

    राज्य के कृत्रिम अंग बनाने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी : राज्य के छह जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों में कृत्रिम अंग बनाने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। ट्रेनिंग के लिए विशेषज्ञ भी उपलब्ध रहेंगे। इन केंद्रों में दिव्यांगों के लिए राज्य में चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी उपलब्ध रहेगी ताकि जरूरतमंद लोग जानकारी प्राप्त कर उसका पूरा लाभ उठा सकें। इन केंद्रों में प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था देने पर भी विचार किया जा रहा है। कंप्यूटर समेत अन्य संसाधन उपलब्ध कराने के लिए ही यहां विशेषज्ञों समेत कुल 66 पद सृजित किए जाने का प्रस्ताव है। पिछले वर्ष इन केंद्रों के लिए दो करोड़ रुपए दिए गए थे, इस वित्तीय वर्ष में भी दो करोड़ रुपए उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

    राज्य में दिव्यांग जनों के सशक्तीकरण के उद्देश्य : राज्य में दिव्यांग जनों के सशक्तीकरण के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद दिव्यांग विकास सोसायटी के गठन पर भी सहमति बन चुकी है। इसके उद्देश्य एवं कार्ययोजना पर व्यापक संलेख तैयार करने के लिए राज्य के निशक्तता आयुक्त सतीश चंद्रा और झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था के डायरेक्टर सह महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अपर सचिव राजेश सिंह को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही नगड़ी या नामकुम में कंपोजिट रिसोर्स सेंटर प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। सीएम ने जल्द ही विक्षिप्त महिलाओं एवं पुरुषों के लिए आश्रम गृह शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके लिए तत्काल रिनपास द्वारा उपयोग में नहीं लाए जा रहे भवन का उपयोग करने को कहा गया है। भवन के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। इसके अलावा दिव्यांगों के संरक्षण के लिए सभी जिलों में मोबाइल कोर्ट का कैलेंडर भी तैयार किया जाएगा। यह कैलेंडर स्वास्थ्य विभाग को भी भेजा जाएगा ताकि सभी केंद्रों में चिकित्सकों की उपस्थिति हो सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रावणी मेले का समापन, देवघर बाबा मंदिर से अरघा हटा
    Next Article मैं PM बनने का सपना नहीं देखता : राहुल
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

      June 28, 2025

      संत अन्ना इंटर कॉलेज में पांच जुलाई से नए सत्र की होगी शुरुआत

      June 28, 2025

      झारखंड के उत्तरी-मध्यवर्ती जिलों में 29 को भारी बारिश की आशंका

      June 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
      • बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
      • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
      • नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version