Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची: देशद्रोहियों का गढ़ बनाने की साजिश
    Breaking News

    रांची: देशद्रोहियों का गढ़ बनाने की साजिश

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 29, 2018Updated:August 29, 2018No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। हाल के दिनों में झारखंड में कई घटनाएं घटी हैं, जो यह सोचने पर विवश कर रही हैं कि आखिर हमारे झारखंड को क्या हो गया है। आखिर कौन झारखंड की अमन-चैन वाली फिजा में जहर घोलने की साजिश रच रहा है। कौन है, जो झारखंड को देश के फलक पर बदनाम करना चाहता है। बीते दिनों की कुछ घटनाओं पर अगर आप गौर करेंगे, तो पायेंगे कि झारखंड को अशांत या बदनाम करने की गहरी साजिश रची जा रही है।

    कार्रवाई होते ही उठने लगती है लोकतंत्र की हत्या की बात : एक तरफ प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम गाय काटी जा रही है। जब पुलिस पहुंचती है, तो उसे विरोध का दंश झेलना पड़ता है। पाकिस्तान का झंडा खुलेआम फहराया जा रहा है। वह भी लाउडस्पीकर पर एनाउंसमेंट के साथ। कहीं धार्मिक स्थल से हिंदुस्तान मुर्र्दाबाद के नारे लग रहे हैं, तो कहीं खुलेआम पाकिस्तान जिंदाबाद के। और तो और राजधानी रांची से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचने के तार जुड़ने की राष्टÑीय खबर भी आने लगी है। ऊपरवाले का शुक्र है कि अब तक ये साजिश रचनेवाले अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाये हैं। विडंबना तो यह है कि जब इनके खिलाफ पुलिस सक्रिय होती है, तो देश के नामी गिरामी सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश, मेधा पाटकर, प्रशांत भूषण और न जाने कौन-कौन रांची में धमक जाते हैं। राजभवन के सामने टेंट तंबू गाड़ दिया जाता है। प्रेस कांफ्रेंस होने लगती है। देश स्तर पर यह बताने की कोशिश होती है कि झारखंड में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है। कोई खुलेआम गाय काटे और पुलिस कार्रवाई करे, तो लोकतंत्र की हत्या। कोई धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर पर चिल्ला-चिल्ला कर हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये और पुलिस कार्रवाई करे, तो लोकतंत्र की हत्या। कोई खुलेआम पाकिस्तान का झंडा फहराये और पुलिस रोकने जाये, तो लोकतंत्र की हत्या। कोई पत्थलगड़ी के नाम पर क्षेत्र विशेष में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दे और उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे, तो लोकतंत्र की हत्या। कोई खुलेआम अफीम की खेती करे और पुलिस उसे नष्ट करे, तो गरीबों को उजाड़ने का आरोप। कोई मिशनरी संस्था गरीबों की कोख का खुलेआम सौदा करे और उस पर कार्रवाई हो, तो लोकतंत्र की हत्या। कोई स्कूल अपने यहां बच्चियों को जागरूकता फैलाने के लिए बुलाये और बलात्कारियों को बुला कर उन्हें सौंप दे और पुलिस कार्रवाई कर दे तो लोकतंत्र की हत्या। कोई खुलेआम कानून अपने हाथ में ले ले और पुलिस कार्रवाई करे तो असहिष्णुता।
    यानी झारखंड में लोकतंत्र की हत्या और अहिष्णुता जैसे शब्दों को मानो स्वामी अग्निवेश, मेधा पाटकर, प्रशांत भूषण जैसे कुछ लोगों ने अपना तकिया कलाम बना लिया है। ऐसे लोगों की हां में हां मिलाने के लिए झारखंड में विपक्ष के कुछ वैसे नेता भी शामिल हो गये हैं, जिनसे झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता को यह उम्मीद है कि वे झारखंड को सही राह दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। इन्हीं नेताओं की टोली में शामिल हो गये हैं झामुमो, झाविमो, कांग्रेस और कुछ राजद और वाम दलों के नेता। लोग इनकी देशभक्ति या झारखंड हित पर सवाल नहीं खड़ा कर रहे, बल्कि इनसे जानना चाहते हैं कि आखिर ये नेता उस वक्त कुछ क्यों नहीं बोलते, जब झारखंड के किसी कोने में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया जाने लगता है। ये लोग साहेबगंज और पाकुड़ में जाकर लोगों को क्यों नहीं समझाते, जहां पाकिस्तान का झंडा फहरा दिया जाता है। ये लोग उन इलाकों में जाकर क्यों नहीं समझाते कि भैया गाय पर प्रतिबंध है, उन्हें मत काटो। अब तो बात और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गयी है। इधर झारखंड की स्थिति क्या हो गयी है, यह मंगलवार को महाराष्टÑ पुलिस की कार्रवाई से स्पष्ट हो जाती है। महाराष्टÑ पुलिस ने रांची के नामकुम में स्टेन स्वामी के घर छापेमारी का जो कारण बताया, वह हमें स्तब्ध कर देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश का तार रांची से जुड़ना बहुत बड़ा खतरनाक संकेत है। हमें चिंता तब होने लगती है, जब जागरूकता फैलानी गयी बच्चियों के साथ गैंगरेप होता है और समाज की ये नामचीन हस्तियां एक बार भी उसकी भर्त्सना नहीं करतीं। पत्थलगड़ी और अफीम की खेती की आड़ में देशतोड़क शक्तियां समाज में जहर घोलती हैं और ये हमारे कर्णधार एक शब्द भी नहीं बोलते। पत्थलगड़ी की आड़ में देशतोड़कों ने सीधे-सीधे हमारे संविधान की हत्या की। उसकी गलत व्याख्या कर समाज में भ्रम फैलाया, लेकिन समाज के इन जागरूक लोगों ने एक बार भी यह नहीं कहा कि पत्थलगड़ी की आड़ में संविधान की हत्या क्यों की जा रही है। संविधान की प्रतियां क्यों फाड़ी जा रही हैं। एक बार भी इन लोगों ने खूंटी जाकर यह संदेश देने की कोशिश नहीं की कि अफीम की खेती मत करो, इससे पूरा परिवार बर्बाद हो जायेगा। आखिर ये लोग निर्मल हृदय और उस जैसी तमाम मिशनरी संस्थाओं में जाकर, यह क्यों नहीं कहा कि गरीबों की कोख का सौदा मत करो। आखिर ये इन संस्थाओं के संरक्षक इसाई मिशनरियों से अर्ज क्यों नहीं करते कि सेवा के नाम पर बच्चों का सौदा नहीं होना चाहिए। इन्हें तो हर वक्त वोट की राजनीति ही नजर आती है। यह बात समझ कर भी ये क्यों अंजान बन जाते हैं कि पहले देश है, फिर राजनीति। देशतोड़क शक्तियां जब सक्रिय होती हैं, उस वक्त भी इन नेताओं को आगे आकर पहल करनी चाहिए। लेकिन ऐसा न करके उस वक्त राजनीतिक दल अपने-अपने सियासी नफे-नुकसान के हिसाब से अपनी राजनीति चमकाने और गर्माने में लग जाते हैं। सवाल है कि हर चीज को राजनीति के चश्मे से देखा जाना कहां तक उचित है। वैसे भी देश सबसे बड़ा है। देशतोड़कों से बड़ा दुश्मन कोई नहीं होता।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोडरमा: भाजपा को हराने के लिए मरांडी होंगे उम्मीदवार
    Next Article पलामू में भाजपा नेता और बेटी की सरेआम हत्या
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

      June 5, 2026

      विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, नेताओं ने किया पौधारोपण

      June 5, 2026

      विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीनाथॉन का आयोजन

      June 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश का विदेशी मुद्रा भंडार 682 अरब डॉलर पर, 11 महीने के आयात के लिए पर्याप्त
      • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
      • विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, नेताओं ने किया पौधारोपण
      • ‘युवराज कल्चर’ ही खा गया ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को
      • विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीनाथॉन का आयोजन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version