Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»JEE-मेन: 2019 से होंगे 2 बड़े बदलाव
    Top Story

    JEE-मेन: 2019 से होंगे 2 बड़े बदलाव

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 6, 2018Updated:September 6, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: अगले साल से इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी समेत इंजिनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन में दो बड़े बदलाव होंगे। एक बदलाव तो रैंकिंग से संबंधित है और दूसरा परीक्षा के माध्यम और फॉर्मेट से। पहले रैंकिंग के लिए छात्रों द्वारा परीक्षा में प्राप्त अंकों को आधार बनाया जाता था लेकिन अब पर्सेंटाइल स्कोर को आधार बनाया जाएगा। दूसरी तरफ परीक्षा की बात करें तो परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) साल में दो बार इसका आयोजन करेगी। परीक्षा कई दिनों तक चलेगी और हर दिन में कई सत्र होंगे।

    परीक्षा का माध्यम और फॉर्मेट
    2019 से जेईई-मेन की परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और परीक्षा का आयोजन साल में दो बार (जनवरी और अप्रैल) होगा। छात्रों के पास दोनों में से एक या दोनों बार होने वाली परीक्षा में बैठने का विकल्प होगा। दोनों बार में परीक्षा का आयोजन 14 दिनों तक होगा और हर दिन कई सत्र होंगे। इस तरह की व्यवस्था परीक्षा के दौरान धोखाधड़ी और गड़बड़ी को काफी हद तक रोकने के उद्देश्य से की गई है।

    परीक्षा के फार्मेट के बारे में बताते हुए एक अधिकारी ने बताया, ‘हर सेशन में छात्रों को सवालों के अलग सेट्स मिलेंगे। उन्होंने बताया कि यह कोशिश रहेगी कि सभी सत्रों के क्वेस्चन पेपर में बराबर कठिनाई स्तर वाले सवाल पूछे जाएं लेकिन किसी सत्र का क्वेस्चन पेपर ज्यादा कठिन तो किसी सेशन का पेपर थोड़ा आसान हो सकता है। प्रश्नपत्रों में कठिनाई के स्तर से निपटने के लिए यह व्यवस्था की गई है कि प्रत्येक सेशन का पर्सेंटाइल स्कोर उस खास सेशन में छात्रों के प्रदर्शन के अनुसार होगा।’ अधिकारी ने बताया कि कठिनाई के अलग-अलग स्तर की स्थिति में कुछ कैंडिडेट्स को ज्यादा मुश्किल सवालों वाले सेट्स मिल सकते हैं जिससे उनको कम मार्क्स हासिल करने की संभावना रहेगी। ऐसे में पर्सेंटाइल स्कोर के आधार पर नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि परीक्षा के कठिनाई स्तर की वजह से किसी छात्र के साथ अन्याय न हो।

    एचआरडी मिनिस्ट्री के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली में अंडरग्रैजुएट-एमबीबीएस टेस्ट के लिए पर्सेंटाइल स्कोर के आधार पर जिस तरह की नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता है, उसी प्रक्रिया का एनटीए स्कोर तक पहुंचने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

    रैंकिंग सिस्टम
    जेईई मेन में छात्रों की रैंकिंग के लिए एनटीए स्कोर का सहारा लिया जाएगा। एनटीए स्कोर सभी चरणों में आयोजित परीक्षा के पर्सेंटाइल स्कोर को जोड़कर निकाला जाएगा। पहले सभी सेशन का अलग-अलग पर्सेंटाइल स्कोर निकाला जाएगा। फिर उन पर्सेंटाइल स्कोर को एक साथ मिलाकर ओवरऑल मेरिट और रैंकिंग तैयार की जाएंगी। अगर दो या उससे ज्यादा कैंडिडेट्स का बराबर पर्सेंटाइल हुआ तो जिस कैंडिडेट का मैथ, फीजिक्स, केमिस्ट्री में ज्यादा पर्सेंटाइल होगा, उसका पर्सेंटाइल ज्यादा माना जाएगा।

    उम्र भी तय करेगी रैंकिंग
    अगर मैथ्स, फीजिक्स, केमिस्ट्री के पर्सेंटाइल के बाद भी ओवरऑल पर्सेंटाइल बराबर रहा तो जिस कैंडिडेट की उम्र ज्यादा होगी, उसका पर्सेंटाइल ज्यादा माना जाएगा। फिर भी पर्सेंटाइल टाई रहा तो जॉइंट रैंकिंग दी जाएगी। एचआरडी मिनिस्ट्री के अधिकारी ने बताया कि आईआईटीज (रूड़की, कानपुर, दिल्ली, गुवाहाटी), आईआईएम-लखनऊ, एनआईटीज, यूजीसी, आईएएसआरआई (पूसा) और एम्स, दिल्ली के एक्सपर्ट्स का एक कोर ग्रुप बनाया जाएगा। उनको एनटीए स्कोर की गणना की पूरी प्रक्रिया एवं व्यवस्था को अंतिम रूप देने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

    पर्सेंटाइल क्या और कैसा निकाला जाता है?
    परसेंटेज और पर्सेंटाइल दो अलग-अलग चीजें हैं। परसेंटेज का मतलब होता है कि 100 में से आपको कितना नंबर मिला। पर्सेंटाइल का मतलब होता है कि आपको कितने छात्रों से ज्यादा नंबर मिला। जैसे अगर आपका पर्सेंटाइल 60 फीसदी है तो इसका मतलब हुआ कि आपने 60 फीसदी उम्मीदवारों से ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं।

    यूं निकाला जाता है पर्सेंटाइल
    100xकिसी ग्रुप में सर्वाधिक अंक लाने वाले कैंडिडेट्स से कम अंक लाने वाले छात्रों की कुल संख्या/ग्रुप के कुल कैंडिडेट्स की संख्या

    जैसे किसी छात्रों को 70 फीसदी मार्क्स मिले और 70 फीसदी से कम मार्क्स लाने वाले छात्रों की कुल संख्या 15000 है जबकि ग्रुप में कुल छात्रों की संख्या 18000 थी तो पर्सेंटाइल यूं निकाला जाएगा।

    100×15000/18000=83.33 फीसदी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली के महरौली इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या
    Next Article रिकॉर्ड ऊंचाई पर पैट्रोल-डीजल के दाम
    azad sipahi desk

      Related Posts

      नव नियुक्त अपर जिला दंडाधिकारी ने संभाला पदभार

      May 29, 2026

      अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त

      May 29, 2026

      ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की गई बकरीद की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

      May 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु
      • यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर
      • नव नियुक्त अपर जिला दंडाधिकारी ने संभाला पदभार
      • फूलो-झानो का नाम मिटाना आदिवासी समाज का अपमान : चंपाई
      • अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version