Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, April 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»लाइफस्टाइल»सेहत»कैसे ठीक करें बढ़ा हुआ यूरिक एसिड
    सेहत

    कैसे ठीक करें बढ़ा हुआ यूरिक एसिड

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 12, 2016No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली:  खून में यूरिक एसिड की मात्रा का बढ़ना जोड़ों व किडनी पर भारी पड़ता है। अच्छी बात यह है कि शुरुआती स्तर पर खान-पान और जीवनशैली में सुधार करके ही इसे ठीक किया जा सकता है। यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक रसायन है, जो पाचन प्रक्रिया के दौरान प्रोटीन के टूटने से बनता है। अधिकतर यूरिक एसिड खून में घुलकर किडनी तक पहुंचता है और वहां से सफाई होने के बाद पेशाब के जरिए बाहर निकल जाता है। पर कई बार शरीर में यूरिक एसिड ज्यादा बनने लगता है या फिर पूरी तरह फिल्टर नहीं होता। शरीर में यूरिक एसिड के अधिक जमा हो जाने पर गाउट (एक प्रकार का गठिया) की स्थिति उत्पन्न होने लगती है। इसकी अधिकता किडनी में पथरी की आशंका को बढ़ाती है।

    क्यों बढ़ता है यूरिक एसिड
    आनुवंशिक कारण, शारीरिक असक्रियता और अधिक मात्रा में नॉनवेज खाना आदि शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने की आशंका बनाते हैं। ऐसे में शुरुआती स्तर पर ही इसकी पहचान हो जाना इसे तेजी से बढ़ने से रोक सकता है और इससे होने वाले नुकसान से भी बचाता है।

    कैसे होती है जांच
    खून के सामान्य टेस्ट से इसे जांचा जा सकता है। ऐसे लोग, जिन्हें जोड़ों में दर्द रहता है या बार-बार पथरी बनती है, उन्हें खून में यूरिक एसिड के स्तर की जांच कराते रहना चाहिए।

    क्यों इसे कम रखना है जरूरी
    शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना मोटापे व उच्च रक्तचाप को बढ़ाने के साथ शुगर और हृदय रोगों की आशंका को भी बढ़ाता है। शोध कहते हैं कि सामान्य लोगों की तुलना में जिन लोगों में यूरिक एसिड अधिक होता है, उनमें टाइप टू डायबिटीज होने की आशंका बढ़ जाती है। गाउट गठिया होने पर जोड़ों के हिस्से में सूजन आ जाती है, खासतौर पर टखने में सूजन व दर्द के कारण चलना मुश्किल हो जाता है। होता यह है कि जोड़ों पर यूरिक एसिड क्रिस्टल के रूप में जमने लगता है, जिसके कारण एक या दो से अधिक जोड़ों में लाली, सूजन, गर्माहट व दर्द रहने लगता है। त्वचा पर भी काले धब्बे पड़ने लगते हैं। युवा लोगों में इसका मुख्य कारण अधिक मात्रा में नॉनवेज खाने के कारण शरीर में प्रोटीन की मात्रा का बढ़ना और अधिक एल्कोहल लेना होता है।
    यूरिक एसिड बहुत अधिक बढ़ने से सबसे बुरा असर किडनी पर पड़ता है। कई बार इस नुकसान की भरपाई करना भी मुश्किल हो जाता है।
    यूरिक एसिड हाइपरटेंशन को काबू में रखने वाले महत्वपूर्ण घटक एंडोथिलायल नाइट्रिक ऑक्साइड को कम कर देता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण हृदय रोगों की आशंका भी बढ़ जाती है।

    क्या खाएं, क्या नहीं
    सबसे जरूरी है वजन को नियंत्रित रखना। मोटापे की स्थिति में वसा ऊतक शरीर में यूरिक एसिड का निर्माण बढ़ा देते हैं।
    रेडमीट, पोल्ट्री प्रोडक्ट्स और मछली का सेवन सीमित करें।
    शाकाहारी प्रोटीन के स्रोत जैसे डेयरी प्रोडक्ट ले सकते हैं, लो फैट दूध लेना ज्यादा बेहतर होगा।
    मशरूम, पालक व हर तरह की दाल का सेवन कम करें।
    एल्कोहल न लें या कम ही मात्रा में लें। बहुत अधिक बीयर या एल्कोहल लेना शरीर से यूरिक एसिड बाहर निकालने में बाधा उत्पन्न करता है। इसकी जगह ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पिएं।
    अधिक फाइबर वाली चीजें खाएं। फाइबर रक्त में मौजूद यूरिक एसिड को अवशोषित कर लेता है और इसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। इसबगोल, ओट्स, ब्रोकली, आदि खाएं।
    विटामिन सी युक्त प्रोडक्ट्स बढ़ी हुई यूरिक एसिड की मात्रा को कम कर देते हैं। यूरिक एसिड को पेशाब के रास्ते निकलने में मदद मिलती है।
    वनस्पति घी के बजाय खाना पकाने में जैतून के तेल का सेवन करें। जैतून का तेल शरीर में अतिरिक्त यूरिक एसिड के निर्माण को रोकने में मदद करता है।
    एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल व सब्जियां खाएं। लाल शिमला मिर्च, टमाटर, ब्रोकली व अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट्स विटामिन प्रचुरता में होते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्रिसमस हो या न्‍यू ईयर, बनाएं हनी रोस्‍टेड वेज चिकन
    Next Article आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे भारत और इंडोनेशिया:मोदी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची में जटिल ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज, सैमफोर्ड अस्पताल में हुआ नया कीर्तिमान

    August 1, 2025

    देश के हर मेडिकल कॉलेज में 2024 के अंत तक होगी अंग प्रत्यारोपण की सुविधा : मांडविया

    September 16, 2023

    सामूहिक प्रयास से 2030 तक हो सकता है हेपेटाइटिस का खत्माः डॉ. मनसुख मांडविया

    July 28, 2023
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मन की बात : तमिलनाडु के कलपक्कम में परमाणु ऊर्जा से जुड़ी उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की सराहना की
    • काठमांडू विश्व के प्रदूषित शहरों में दूसरे स्थान पर
    • अमेरिकी गणतंत्र पर हमला नया नहीं, देशवासी लें मतभेदों को शांतिपूर्वक सुलझाने का संकल्पः ट्रंप
    • अमेरिकी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान चली गोली, राष्ट्रपति ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित
    • मिहिजाम में टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version