Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रन फॉर विजन में दौड़ी रांची
    Breaking News

    रन फॉर विजन में दौड़ी रांची

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 9, 2018Updated:September 9, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के दौरान राजधानी में रन फॉर विजन का आयोजन कश्यप मेमोरियल आइ बैंक एवं आइ डोनेशन अवेयरनेस क्लब के द्वारा किया गया। इसमें रांची खुल कर दौड़ी। इसका आयोजन बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम खेलगांव से किया गया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने दौड़ को रंग-बिरंगे बैलूनों को आसमान में उड़ाते हुए रवाना किया। इस दौड़ में हजारों छात्रों एवं शहर के कई गणमान्य लोगों ने लिया भाग। स्वागत भाषण खेल सचिव मनीष रंजन ने किया।

    कश्यम हॉस्टिपल की निदेशक डॉ भारती कश्यप ने कहा कि विगत 14 वर्षों से लगातार कश्यप मेमोरियल आइ बैंक के द्वारा हर साल राष्ट्रीय नेत्र दान पखवाड़ा के दौरान रन फॉर विजन का आयोजन किया जाता है। इस बार ब्लाइंड फोल्डेड रन का आयोजन किया गया है। क्योंकि समाज में दृष्टिहीनता के प्रति लोग संवेदनात्मक रूप से जागरूक होते हैं। साथ में आपसी सहयोग की भावना बढ़ती है। इस वर्ष दान स्वरूप 28 एवं नेशनल आइ बैंक के कॉर्निया डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम से पांच कॉर्निया के रोगी मिले। 33 नेत्र मिले एवं 33 नेत्र का प्रत्यारोपण किया गया। बड़ी उपलब्धि यह रही कि ब्लाइंड स्कूल के बच्चों को ब्रेललिपि से पढ़ाई छुड़ा कर नॉर्मल बच्चों जैसा पढ़ना सिखाया। नेत्रदान अभियान से जुड़ कर नेत्रदान करनेवाले 14 परिवारों को गवर्नर द्रौपदी मुर्मू एवं स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के द्वारा सम्मानित किया गया। संत मिखाइल स्कूल के दो बच्चे विक्की कुमार महतो और गीता महतो को गवर्नर द्रौपदी मुर्मू एवं स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा चश्मा पहनाया गया। अब यह बच्चे ब्रेललिपि से नहीं पढ़ कर समान्य बच्चों की तरह पढ़-लिख सकेंगे। 16 बच्चों का चश्मा द्रौपदी मुर्मू ने प्राचार्या को दिया।

    विजेताओं को मेयर ने किया सम्मानित : आॅक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में आइ डोनेशन अवेयरनेस पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, खादी बोर्ड के चेयरमैन संजय सेठ के द्वारा सम्मानित किया गया। नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए आॅक्सफोर्ड स्कूल के प्रिंसिपल सूरज शर्मा, एमटीपी अग्रवाल, उर्सुलाइन की प्रिंसिपल सिस्टर मेरी ग्रेस, संत जेवियर्स कॉलेज के शिक्षक गौतम रुद्रा और निधि आर्या के अलावा खेलगांव के सीइओ आलोक रंजन समेत अन्य उपस्थित थे।
    इनकी रही भागीदारी : नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए कई सामाजिक संगठनों, जैसे पंजाबी हिंदू बिरादरी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, झारखंड चेंबर आॅफ कॉमर्स, आइ डोनेशन अवेयरनेस के सलाहकार बैजनाथ मिश्र, आशुतोष चतुर्वेदी, सतीश सिंह, रजत गुप्ता, बिनोद बंधु, किशोर झा, हरिनारायण सिंह, अरूप चटर्जी, अविनाश ठाकुर को भी सम्मानित किया गया।
    कई मायनों में खास रहा रन फॉर विजन : इस बार का रन फॉर विजन कई मायनों में खास रहा। इस बार रन का थीम ब्लाइंड फोल्ड था। युवा एवं बच्चे आंखों पर पट्टी बांध कर जोड़े में हजारों की संख्या में दौड़े। इन स्कूलों और कॉलेजों के बच्चे एवं युवाओं ने इसमें भाग लिया। डीएवी नंदराज स्कूल, संत मिखाइल ब्लाइंड स्कूल, उर्सुलाइन स्कूल, संत जेवियर्स कॉलेज एवं आॅक्सफोर्ड स्कूल के बच्चों ने इसमें भाग लिया।
    इस आयोजन का मतलब क्या : इस दौड़ में भाग लेनेवाले प्रतिभागी एक साथ दौड़ते हैं। इसमें से एक प्रतिभागी की आंखों में ब्लाइंड फोल्ड यानी काली पट्टी लगी होती है। उसको बिना पट्टी वाला बच्चा एक समान गति से ट्रैक पर सही दिशा में दौड़ने में मदद करता है। इससे आपसी सहयोग की प्रवृत्ति समाज में विकसित होती है।

    इनको किया गया सम्मानित : कैलाश प्रसाद शर्मा, अंता देवी मोदी, कमला देवी सेठी, उषा देवी, ममता देवी, शिबाजी डे, रीना देवी, राधा देवी नरेडी, नंद किशोर दरगार, मोहन लाल झुनझुनवाला, पूरण मल जैन, बिमला देवी लोहिया, लक्ष्मी देवी, जगदीश जयसवाल।

    नेत्रहीनों को मिलेगी नयी दृष्टि : राज्यपाल
    राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि कश्यप मेमोरियल आइ बैंक के द्वारा नेत्रहीनों एवं समाज के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है। आज हम विकसित राष्ट्र के निर्माण के बारे में सोच रहे हैं। वैसी स्थिति में हमें नेत्रदान के महत्व को समझाना पड़ेगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता की जरूरत होती है। तभी हम एक सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण कर पायेंगे। मृत्यु के उपरांत सभी कोई आंख को जला या दफना देते हंै। यदि वह समय पर आइ बैंक को सूचित कर उनके नेत्रों का दान करें, तो कई नेत्रहीनों को नयी दृष्टि मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article2022 तक बनायेंगे ‘न्यू इंडिया’: बीजेपी
    Next Article बीआइटी मेसरा के हॉस्टल में छात्र की संदेहास्पद मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version