Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मंत्री सीपी सिंह गरजे-वसूली में व्यस्त है रांची पुलिस
    Breaking News

    मंत्री सीपी सिंह गरजे-वसूली में व्यस्त है रांची पुलिस

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 10, 2018Updated:September 10, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सोमवार को राजधानी रांची में हुई दिशा की बैठक में नगर विकास और परिवहन मंत्री मंत्री सीपी सिंह गरजे। खूब गरजे। पुलिस की ऐसी बखिया उधेड़ी कि अफसर पानी-पानी हो गये। पुलिस को उन्होंने वसूली के लिए लोगों को परेशान करनेवाला बताया, तो नगर निगम के अफसरों को आरामतलब। कहा-क्या कोई इन्वेस्टर आयेगा यहां, गंदगी से भिनभिना रही है राजधानी। कैसे होगा यहां अपराध पर नियंत्रण। कैसे पकड़े जायेंगे अपराधी। रांची पुलिस सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि वसूली के लिए सड़कों पर खड़ी रहती है। दिखावे के लिए जगह-जगह पुलिस सहायता केंद्र बनाये गये हैं। उसका नाम बदल कर अब पुलिस वसूली केंद्र रख देना चाहिए। बाहर की कोई गाड़ी रांची में आयी नहीं कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी उस पर टूट पड़ते हैं। बगैर पैसा ऐंठे उसे जाने नहीं देते। कैसे होगा अपराध पर नियंत्रण। कैसे पकड़े जायेंगे अपराधी।

    ‘दिशा’ की बैठक में लगातार 20 मिनट तक सीपी सिंह बोलते रह गये। यह बैठक पूरी तरह से सीपी सिंह के नाम रही। बैठक में केंद्रीय योजनाओं के अनुपालन और पिछली बैठक के प्रतिवेदन पर चर्चा होनी थी। लेकिन सीपी सिंह ने एक्शन के साथ राजधानी की पुलिस, विधि व्यवस्था और ट्रैफिक में हो रही धांधली पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां हम लोगों को इतनी मोटी-मोटी फाइल दे दी गयी है, इससे क्या होगा? ऐसी बैठक आपलोग करते रहिए, क्या हो जायेगा इससे।

    मुख्यमंत्री आवास के सामने हत्या मामले में अब तक की गयी कार्रवाई को उन्होंने ढकोसला बता दिया है। नाराजगी जताते हुए कहा कि आसपास के जिलों से बाइक या कार में आनेवालों से चेकिंग के नाम पर पैसा वसूला जाता है। किसी थाना में आम आदमी की एफआइआर दर्ज नहीं होती। पुलिस को कहीं जाने के लिए पब्लिक से गाड़ी चाहिए।

    नगर आयुक्त पर भी कसा तंज : सीपी सिंह ने रांची के नगर आयुक्त को भी निशाने पर लिया। कहा कि मैंने छह बार नगर निगम के टोल फ्री में फोन किया। किसी ने नहीं उठाया। ऐसे टोल फ्री नंबर से जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। फिर बोले, प्रधानमंत्री आवास योजना का तो और बुरा हाल है। चाहे जितना भी ढिंढोरा पीट लें। आवास बनने के बाद तीन महीने तक भी पेमेंट क्यों नहीं होता। नगर निगम के अधिकारी पैसा के चक्कर में ऐसा करते हैं।

    राज्य के अफसर हो गये हैं लापरवाह : इतने में भी सीपी सिंह का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सरकारी पदाधिकारी जरा भी जवाबदेह नहीं हैं। पिछले दिनों डीसी के साथ हम लोगों की बैठक हुई। लेकिन कोई निर्णय नहीं हुआ। राजभवन की चाहरदीवारी के पास नागा बाबा खटाल के पास टेंपू रहता है। पुलिस किसी को जाने नहीं देती। वहां ट्रैफिकवाले वसूली करते रहते हैं। मेरा ही विभाग है। इतनी गंदगी है। राजभवन की दीवार पर लोग पेशाब करते हंै। हम ढिंढोरा पीट रहे हैं कि राजधानी को हमने स्वच्छ कर दिया। हमारा विभाग है, तो क्या हम भी झूठ बोल दें कि पूरे देश में रांची आगे हो गयी।

    कई उदाहरण भी गिनाये सीपी ने : मंत्री सीपी सिंह ने कई उदाहरण गिनाये। उन्होंने कहा कि एक लड़की किडनैप हो गयी। रांची क्षेत्र से ले गया। बीआइटी ले गया। नौ दिन तक पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। सिस्टम चौपट है। मुझे किसी का डर नहीं। मुख्यमंत्री आवास के सामने हत्या हो गयी, तो थानेदार पर कार्रवाई हो गयी। पुलिसवाले खुद हेलमेट नहीं लगाते। किस नियम से पुलिसवालों को बिना हेलमेट ट्रिपल राइड का अधिकार है? गुमला के बाइकवाले को ऐसा दौड़ा कर पकड़ लेते हैं, जैसे कोई अपराधी हो। यहां उद्देश्य हेलमेट नहीं, पैसा वसूलना है।

    रामटहल ने शांत कराने की कोशिश की, नहीं माने : सांसद रामटहल चौधरी ने सीपी सिंह को शांत कराने की कोशिश की। कहा कि बैठक में ही हल निकलेगा। पर वे नहीं माने। दोबारा माइक लेकर बोलने लगे। कहा- रांची नगर निगम में सफाई पर कंपीटिशन चल रहा था। कंपीटिशन खत्म, सफाई खत्म।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में एक बंद ऐसा, जहां नहीं हुई हिंसा
    Next Article चार नक्सलियों को रांची जेल में शिफ्ट करने के लिए अर्जी
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version