Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भ्रष्टाचार खत्म करना मेरी प्राथमिकताओं मेंः प्रधानमंत्री
    Top Story

    भ्रष्टाचार खत्म करना मेरी प्राथमिकताओं मेंः प्रधानमंत्री

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 14, 2016No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि उन्होंने देश की व्यवस्था को कालाधन और भ्रष्टाचार से मुक्त करने के काम को अपने एजेंडे में काफी ऊंचे स्थान पर रखा है। मोदी ने साथ में यह भी कहा कि सरकार देश में रोजगार व स्व-रोजगार के अवसरों के सृजन में तेजी लाने के प्रयास कर रही है। मोदी ने कुआलालंपुर में आयोजित एकोनामिक टाइम्स एशियन बिजनेस लीडर्स कानक्लेव 2016’ को वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘भारत फिलहाल आर्थिक बदलाव से गुजर रहा है..हम अब डिजिटल और नकद रहित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहे हैं।’’

    सम्मेलन को मलेशियाई समकक्ष नजीब रज्जाक ने भी संबोधित किया। देश में 500 और 1,000 रुपये के नोटों पर पाबंदी के आठ नवंबर अपने फैसले के संदर्भ में मोदी ने कहा, ‘‘इस समय कालाधन तथा भ्रष्टाचार से व्यवस्था को मुक्त करने का काम मेरे एजेंडे में बहुत ऊपर है।’’ उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक प्रक्रिया ऐसी गतिविधयों की ओर आगे बढ़ी हैं जो रोजगार या स्व-रोजगार के अवसर सृजित करने के लिये महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री ने उपस्थित लोगों से कहा कि अधिक-से-अधिक एफडीआई आकर्षित करने के लिये कई पहल की गयी हैं और इस दिशा में उठाये गये विभिन्न कदमों का जिक्र किया। उन्होंने यह भी कहा कि वस्तु एवं सेवा कर को लागू करने के लिये संविधान में संशोधन किये गये हैं और इसे संसद की मंजूरी मिल गयी है तथा इसके 2017 से लागू होने की उम्मीद है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सें अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था में व्यापक सुधार होंगे।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘हम उन लोगों का स्वागत करते हैं जो अब तक भारत में नहीं हैं..भारत न केवल एक अच्छा गंतव्य है बल्कि भारत में रहने का फैसला हमेशा अच्छा रहता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने एफडीआई के लिये कई क्षेत्रों को खोला है और मौजूदा क्षेत्रों के लिये सीमा बढ़ायी है।’’ मोदी ने यह भी कहा कि सरकार का एफडीआई नीति में बड़े सुधार को लेकर समन्वित प्रयास जारी है और निवेश के लिये शर्तों को सरल बनाया गया है।’’ उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल में कुल एफडीआई प्रवाह 130 अरब डालर पहुंच गया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत में नीति, नियामकीय तथा निवेश माहौल में सकारात्मक बदलाव को घरेलू और विदेशी निवेशकों ने स्वीकार किया है।’’

    ‘मेक इन इंडिया’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद देश को विनिर्माण, डिजाइन और नवप्रवर्तन का वैश्विक केंद्र बनाना है। ‘मेक इन इंडिया’ का यह दूसरी वर्षगांठ है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में फिलहाल जो उद्यमी गतिविधियां हैं, वह पहले कभी नहीं थीं…हम अब दुनिया में छठा सबसे बड़ा विनिर्माण करने वाला देश बन गये हैं।’’ मोदी ने कहा, ‘‘हमारा भारत में व्यापार सुगमता को सुनिश्चित करने का जो प्रयास है, वह व्यापार है जिसमें विधायी और संरचनात्मक सुधार शामिल हैं।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ने लाइसेंस व्यवस्था को युक्तिसंगत बनाया है और कंपनी स्थापित करने, निर्यात आयात मंजूरी तथा श्रम अनुपालन के लिये एकल खिड़की व्यवस्था शुरू की है।

    मोदी ने कहा, ‘‘हमारे प्रयासों का परिणाम भारत के विभिन्न मानकों के आधार पर वैश्विक रैंकिंग के रूप में दिखता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने बौद्धिक संपदा के लिये भविष्य की रूपरेखा तैयार करने को लेकर व्यापक बौद्धिक संपदा अधिकार नीति को अपनाया है।’’ यह मुद्दा वैश्विक निवेशकों के लिये बड़ी चिंता का कारण रहा है। मोदी ने कहा कि स्टार्ट-अप अगली बड़ी आर्थिक ताकत हैं और ‘क्रांति से कम नहीं हैं।’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भविष्य की ढांचागत सुविधा का निर्माण हमारे समक्ष सबसे बड़ा कार्य है। हम पूरे भारत में औद्योगिक गलियारों का पंचभुज तैयार कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि लाजिस्टिक बाधाओं को दूर करने के पर हमारा काफी जोर है और सड़क, रेलवे तथा बंदरगाहों को उन्नत बनाया जा रहा है। मोदी ने कहा कि यह समय अर्थव्यवस्था के स्तर पर भी एकीकरण का है और हम अधिक खुले और समन्वित अर्थव्यवस्थाओं में से एक हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम पर राहुल के आरोप गलत और बेबुनियाद, माफी मांगें: अनंत कुमार
    Next Article हवाई अड्डों पर 70 करोड़ की नकदी और 170 किलो सोना जब्त
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    धनबाद के लोयाबाद में फिर धंसी जमीन, जहरीली गैस के रिसाव से मचा हड़कंप

    May 6, 2026

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बाद हिंसा पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    May 6, 2026

    टेंडर कमीशन घोटाला : नीरज मित्तल की याचिका पर हाइकोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद के लोयाबाद में फिर धंसी जमीन, जहरीली गैस के रिसाव से मचा हड़कंप
    • सड़क मार्ग से नेपाल आने वाले वाहनों के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
    • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बाद हिंसा पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
    • बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का धमाका, 50 करोड़ क्लब के करीब
    • सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी चमक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version