Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गुजरात में बुराड़ी सी खुदकुशी, खत में काला जादू
    Top Story

    गुजरात में बुराड़ी सी खुदकुशी, खत में काला जादू

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 13, 2018Updated:September 13, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में एक ही परिवार के तीन लोगों के आत्महत्या का मामले ने कुछ ही महीने पहले दिल्ली के बुराड़ी केस को जेहन में ताजा कर दिया। अहमदाबाद के नरोदा निवासी बिजनसमैन और मोटिवेशनल स्पीकर कुणाल त्रिवेदी, उनकी पत्नी (47) और उनकी 16 साल की बेटी शिरीन ने मंगलवार शाम आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार रात साढ़े दस बजे अवनी हिल अपार्टमेंट में हुई। बता दें कि दिल्ली के बुराड़ी में भी 11 लोगों ने खुदकुशी कर ली थी और इसके पीछे जादू-टोना वजह बताई गई थी।

    कुणाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की वहीं उनकी पत्नी और बेटी ने जहर खाकर जान दे दी। सूत्रों के अनुसार, कुणाल ने दोनों की चाय में जहर मिलाया था जिसके बाद उन्होंने खुद को भी खत्म कर लिया। पुलिस को घटनास्थल से कीटनाशक का पैकेट मिला है। कुणाल की मां जयश्री (75) गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

    सूइसाइड नोट पढ़कर पुलिस भी हैरान
    जांच के दौरान पुलिस को दो पेज का सूइसाइड नोट मिला जिसमें कुणाल ने लिखा था उन पर काले जादू का प्रभाव था लेकिन उनकी मां ने यह बात मानने से इनकार कर दी। पुलिस ने फिलहाल आत्महत्या के पीछे किसी वजह की पुष्टि नहीं की और सूइसाइड नोट पढ़कर पुलिस भी हैरान है।

    काले जादू की वजह से आत्महत्या करने को मजबूर हुआ परिवार!
    जब पुलिस मंगलवार रात अपार्टमेंट पहुंची तो उन्हें कुणाल, उनकी पत्नी और बेटी मृत अवस्था में मिले। वहीं कुणाल की मां जयश्री बेहोशी की हालत में थीं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसा माना जा रहा है कि बेडरूम से मिला सूइसाइड नोट कुणाल ने ही लिखा है। उसमें यह भी लिखा है कि उनकी इच्छा शक्ति काफी मजबूत है और उनकी डिक्शनरी में सूइसाइड नाम का कोई शब्द नहीं है लेकिन वह ऐसा करने को मजबूर हैं क्योंकि वह काले जादू के प्रभाव में हैं।

    ‘काली शक्ति शराब पिलाती है…’
    सूइसाइड नोट में काली विद्या का भी जिक्र है। इसमें दावा किया गया कि काली शक्ति उसे शराब पीने को मजबूर करती थी, जबकि वह शराब नहीं पीना चाहता था। शराब पीने की वजह से लोग उसे शराबी भी कहते थे, जिससे वह तंग आ गया था। ऐसे में उसने अपनी पत्नी और बेटी के साथ खुदकुशी कर ली।

    आर्थिक रूप से संपन्न था परिवार
    सूत्रों के अनुसार, कुणाल ने हाल ही में बोपाल से न्यू नरोदा में एक किराये के फ्लैट में शिफ्ट हुए थे। उन्होंने अपनी बेटी के नाम पर एक कॉस्मेटिक्स मार्केटिंग कंपनी भी शुरू की थी। एक हफ्ते पहले ही उन्होंने बोपाल में अपना बंगला भी बेच दिया था। यह भी पाया गया कि परिवार आर्थिक रूप से संपन्न था और उनका नया बिजनस अच्छा चल रहा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन: भीड़ में कार घुसाकर लोगों को कुचला, 9 की मौत
    Next Article अमरीकी संसद ने लगाया कुत्ते-बिल्ली खाने पर लगाया प्रतिबंध
    azad sipahi desk

      Related Posts

      बिहार की चुनावी पिच पर हाथ आजमायेंगे कई नौकरशाह

      July 30, 2025

      रांची में किडनैप छात्रा रामगढ़ से बरामद, मांडू थाना प्रभारी ने दिखाई दिलेरी

      July 30, 2025

      बड़बोले स्वास्थ्य मंत्री से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश नहीं : बाबूलाल

      July 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार की चुनावी पिच पर हाथ आजमायेंगे कई नौकरशाह
      • महिला कोपा अमेरिका 2025: ब्राजील ने उरुग्वे को 5-1 से रौंदा, फाइनल में किया प्रवेश
      • हरदीप ने रचा इतिहास, अंडर-17 ग्रीको-रोमन कुश्ती के 110 किग्रा वर्ग में बने विश्व चैंपियन
      • वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी
      • गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version